1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. AI ने बनाई विजय माल्या की गिरफ्तारी की तस्वीरें, लोग बोले- अब इससे हमारे सारे पैसे निकलवाओ

AI ने बनाई विजय माल्या की गिरफ्तारी की तस्वीरें, लोग बोले- अब इससे हमारे सारे पैसे निकलवाओ

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 25, 2023 11:51 am IST,  Updated : Apr 25, 2023 11:55 am IST

AI ने कुछ तस्वीरें बनाई हैं जो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में विजय माल्या को पुलिस गिरफ्तार कर रही है, ऐसा दिखाया गया है।

AI द्वारा बनाई गईं तस्वीरें।- India TV Hindi
AI द्वारा बनाई गईं तस्वीरें। Image Source : INSTAGRAM

भारत छोड़कर भागे विजय माल्या को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये हकीकत नहीं बल्कि AI द्वारा बनाई गई तस्वीरों में यह दिखाया गया है। बता दें कि विजय माल्या पर 17 बैंकों के 9,432 करोड़ रुपए बकाया हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह देश छोड़कर भाग गया। जिसके बाद वह ब्रिटेन में आजाद घूम रहा है। वहीं, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें विजय माल्या को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ये दिखाया गया है। फिलहाल ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

विजय माल्या को पुलिस ने गिरफ्तार किया

इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर mvdhav नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। साथ में कैप्शन लिखा है- उन्होंने विजय माल्या को गिरफ्तार कर लिया। वायरल हो रही तस्वीरों में यह साफ तौर पर देखा जा सकता है कि विजय माल्या को पुलिस गिरफ्तार कर के ले जा रही है। माल्या चारों तरफ से पुलिस के घेरे में है। एक तस्वीर में वह खुद को छुड़ाते हुए दिख रहा है। वहीं पुलिस उसे दबोच कर कोर्ट ले जा रही है। विजय माल्या स्टाइलिश कपड़ों और चश्मे में है।

यूजर्स ने पूछा- कहां से मिला ये?

इन तस्वीरों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया है। सच्चाई से इसका कोई लेना-देना नहीं है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) दिए हुए जानकारियों के आधार पर काम करता है। तस्वीर बनाने के मामले में जितना स्पष्ट आप जानकारी देंगे वह उतना ही अच्छा तस्वीर बना देगा। इन तस्वीरों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लोगों को ऐसा लग रहा है मानो विजय माल्या सच में गिरफ्तार हो गया है। इससे पता चलता है कि भारत के लोग किस कदर विजय माल्या को जेल के अंदर देखना चाहते हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों का रिएक्शन भी गजब का आ रहा है। कई लोग तो इसे सच्चाई मान रहे हैं। वहीं कई लोगों ने माल्या से सारे पैसे निकलवाने का बोल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर पूछा- कहां छुपा था ये?

ये भी पढ़ें:

'जिसकी गाड़ी, उसी का चलान', फिल्मी स्टाइल में UP पुलिस ने लोगों को समझाया ट्रैफिक रूल्स

ट्रक चलाते वक्त ड्राइवर को आया चक्कर, देखें पेट्रोल पंप पर Live एक्सीडेंट का खतरनाक Video

    

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।