1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. युवक के 'नेक डांस' से चौंक गए सोशल मीडियावासी, लोगों ने कहा- 'ये गर्दन तोड़ डांस है'

युवक के 'नेक डांस' से चौंक गए सोशल मीडियावासी, लोगों ने कहा- 'ये गर्दन तोड़ डांस है'

 Published : Mar 01, 2023 01:55 pm IST,  Updated : Mar 01, 2023 01:55 pm IST

इस तरह का डांस सामान्य लोग तो नहीं कर सकते, लेकिन इस युवक ने अपने डांस के अंदाज से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया है।

neck dance video of young man- India TV Hindi
युवक का नेक डांस वीडियो Image Source : TWITTER/@IKPSGILL1

दुनिया में तरह-तरह के डांस स्टाइल देखने को मिलते हैं। इसके लिए हमारे पास सोशल मीडिया एक मददगार प्लेटफॉर्म है। दुनिया में कहीं भी वीडियो वायरल होता है तो देखने के लिए आसानी से मिल जाता है। ऐसा ही एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवक का डांस स्टाइल देखकर आप दंग रह जाएंगे। इस तरह का डांस सामान्य लोग तो नहीं कर सकते, लेकिन इस युवक ने अपने डांस के अंदाज से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। 

गर्दन तोड़ डांस का वीडियो 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक काले रंग के टॉप और बॉटम में कपड़े पहने दिखाई दे रहा है। युवक संगीत की लय पर नाचता हुआ दिखाई दे रहा है। उसके प्रदर्शन की खासियत यह है कि वह सिर्फ अपनी गर्दन का इस्तेमाल करता है। जबकि उसके हाथों या पैरों के साथ कोई भी एक्टिविटी नही हो रही है। युवक म्यूजिक बीट पर अपनी गर्दन को घुमाने लगता है वो इतनी तेजी से घुमाने लगता है कि जैसे कि चरखा घुमता है। इसे देख वहां पर मौजूद लोग शोर मचाने लगते हैं। सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

यूजर्स के रिप्लाई चौंकाने वाले
इस शख्स के डांस का वीडियो नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गिल ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, "मेरी गर्दन में दर्द होता है।  19 सेकेंड के इस वीडियो ने ऑनलाइन खूब सुर्खियां बटोरी रही है। वीडियो को 20 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वहीं इस पर चौंकाने वाले जवाब सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ये गर्दन तोड़ डांस है। एक यूजर ने लिखा कि वाशिंग मशीन में सर फंस जाने के बाद। एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा कि ये कैसा डांस इसे क्या अस्पताल जाना है? 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।