1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अरे! इस इंसान से तो कुत्ते ने भी मान ली हार, भौंकने का कंपटीशन देख लोग बोले- आगरा में भर्ती हो के ही जाएगा

अरे! इस इंसान से तो कुत्ते ने भी मान ली हार, भौंकने का कंपटीशन देख लोग बोले- आगरा में भर्ती हो के ही जाएगा

 Written By: Shailendra Tiwari
 Published : Oct 16, 2023 12:00 pm IST,  Updated : Oct 16, 2023 12:31 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक एक डॉग से भौंकने का कंपटीशन कर रहा है। ताज्जुब करने वाली बात तो ये रही है कि इंसान को भौंकता देख डॉग डर गया और भौंकना बंद कर दिया।

youtuber speed- India TV Hindi
यूट्यूबर स्पीड और डॉग Image Source : SCREEN GRAB

सोशल मीडिया आजकल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया है। हमारी दिनचर्या ज्यादातर इसी से शुरू होती है। ऐसे में हमें कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देख हमारी हंसी नहीं रुकती है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें एक युवक कुत्ते के साथ भौंकने का कंपटीशन कर रहा है। ताजुज्ब की बात तो ये रही कि इस कंपटीशन में कुत्ता हार गया।

डॉग के साथ कंपटीशन

दरअसल एक वीडियो ने इन दिनों इंटरनेट पर सनसनी मचा रखी है। वीडियो में एक युवक एक जर्मन शेफर्ड डॉग के साथ कंपटीशन कर रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक कुर्सी पर बैठा होता है और उसके पास डॉग आता है और युवक उस पर (डॉग) भौंकना शुरू कर देता है। उसके बाद डॉग भी युवक पर भौंकता है। फिर क्या युवक अपनी कुर्सी से खड़ा हो जाता है और डॉग पर फिर भौंकना शुरू कर देता है और दोनों को बीच कंपटीशन शुरू हो जाता है।

युवक फिर उसे उकसाता है

डॉग थोड़ी देर तो भौंकता हैं फिर खुद शांत हो जाता है, जिस पर युवक फिर उसे (डॉग) उकसाता है लेकिन इस एक युवक दोनों के बीच आकर रेफरी बनता है और दोनों के बीच फिर कंपटीशन शुरू होता है। फिर क्या दोनों के बीच थोड़ी देर कंपटीशन चलता है और फिर डॉग ही खुद शांत हो जाता है और युवक कंपटीशन जीत जाता है। साथ ही अपनी खुशी का इजहार भी करता है।

कौन है ये युवक?

इस वीडियो को अब तक आधे मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, यूजर इस वीडियो पर अपनी फनी-फनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि डॉग डर गया ये कौन सा जानवर आ गया। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि ये यहां आगरा में भर्ती होके ही जाएगा। वहीं, अन्य यूजर भी तरह-तरह की बातें लिख रहे हैं। बता दें कि इस युवक का नाम डेरेन जेसन वैटकिंस जूनियर है और ये स्पीड नाम से सोशल मीडिया पर काफी फेमस है। बता दें कि स्पीड इन दिनों इंडिया आए हुए हैं। ये मूल रूप से अमेरिका के रहने वाले हैं और ये आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसी चीजें करते रहते हैं। 

ये भी पढ़ें:

Video: यूपी में अवैध तमंचे के साथ कर रहा था शो-बाजी, अब युवक पर पुलिस लेगी एक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।