1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बिल्लियों के साथ कॉफी डेट पर गया ये शख्स, क्या कभी देखा है ऐसा Video

बिल्लियों के साथ कॉफी डेट पर गया ये शख्स, क्या कभी देखा है ऐसा Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 27, 2023 04:48 pm IST,  Updated : Jan 27, 2023 04:48 pm IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स अपनी तीन बिल्लियों के साथ डेट के लिए कॉफी शॉप पहुंच गया।

अपनी बिल्लियों के साथ कॉफी डेट पर पहुंचा यह शख्स।- India TV Hindi
अपनी बिल्लियों के साथ कॉफी डेट पर पहुंचा यह शख्स। Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर पालतू जानवरों के वीडियो खूब वायरल होते हैं। वीडियो में देखने को मिलता है कि कैसे एक मालिक अपने पालतू जानवरों पर प्यार लूटाता है या अपने पालतू जानवर को ट्रेंड कर रहा होता है। आपने वायरल वीडियो में देखा होगा कि लोग ज्यादा तौर पर अपने कुत्ते या बिल्लियों का वीडियो शेयर करते हैं। इसमें कुत्तें अपने मालिक के लिए अपनी वफादारी दिखाते नजर आते हैं तो वहीं बल्लियां मस्ती करते हुए नजर आती हैं। 

कॉफी डेट के लिए बिल्लियों को साथ लेकर पहुंचा ये शख्स

हाल में ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स अपनी तीन बिल्लियों के साथ डेट के लिए कॉफी शॉप पहुंच गया। जानकारी के अनुसार यह वीडियो न्यूयॉर्क का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी तीन बिल्लियों के साथ कॉफी एन्जॉय कर रहा है। इस वीडियो में शख्स को रोड किनारे एक रेस्टोरेंट में बिल्लियों के साथ बैठकर कॉफी पीते हुए देखा जा सकता है। बिल्लियों को रेस्टोरेंट में मस्ती करते और ट्रीट खाते हुए देखा जा सकता है। तीनों बिल्लियां आराम फरमाते हुए भी नजर आ रही हैं।

वीडियो तेजी से हो रहा वायरल

इस वीडियो को स्पंज केक + मोचा + डोनट नाम के इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक सोशल मीडिया पर इस वीडियो को 6.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 5 लाख 24 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं। इंटरनेट पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देख यूजर्स का दिल पिघल गया है। ज्यादातर पेट लवर्स का कहना है कि वह भी ऐसी ही बिल्लियां पालना पसंद करते हैं। वहीं कई यूजर्स ने इस वीडियो को बेहद खास बताया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।