1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चलती मेट्रो में झूला झूलने लगी लड़की, फिर आगे किया ऐसा काम, देखें वीडियो

चलती मेट्रो में झूला झूलने लगी लड़की, फिर आगे किया ऐसा काम, देखें वीडियो

 Edited By: Ravi Prashant
 Published : Jan 02, 2023 11:24 am IST,  Updated : Jan 02, 2023 12:48 pm IST

दिल्ली मेट्रो से जुडा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मेट्रो में एक लड़की हरकत को देखकर हर कोई हैरान है।

दिल्ली मेट्रो वायरल वीडियो - India TV Hindi
दिल्ली मेट्रो वायरल वीडियो Image Source : INSTAGRAM/APARNA_DEVYAL

दिल्ली मेट्रो को दिल्ली की धड़कन कहा जा सकता है। दिल्ली में रहने वाले लोग कहीं भी जाने के लिए मेट्रो को पहली प्राथमिकता देते हैं। दिल्ली और एनसीआर के किसी भी कोने तक पहुंचने के लिए मेट्रो की मदद से जाना भी आसान होता है। अगर हम कहें कि दिल्ली की मेट्रो इन दिनों वीडियोग्राफी और रील बनाने का हब बन गई है तो चौंकिए मत। आजकल दिल्ली मेट्रो में कोई तौलिये पर घूमने लगता है तो कोई चादर ओढ़कर सोने लगता है। आए दिन ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं। 

युवती की हरकत देख हर कोई हैरान 

अब दिल्ली मेट्रो से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में लड़की का अजीबोगरीब व्यवहार देखकर आप हैरान रह जाएंगे। वायरल वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि लड़की हाथ पकड़े हैंडल को पकड़कर झूमने लगती है। आप वीडियो में देखेंगे कि लड़की सीट पर पैर रखकर बैठ जाती है। इसके बाद वह सीट पर ही डांस करने लगती हैं। वहीं मेट्रो में लगे सीसीटीवी कैमरों को देखकर युवती भी हैलो कहती है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग अजीबोगरीब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

वीडियो नहीं बनाओ
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम वीडियो क्रिएटर ने पोस्ट किया है। वीडियो को 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो को 26 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही वीडियो पर यूजर्स अजीबोगरीब रिएक्शन दे रहे हैं। इस पोस्ट पर 700 लोगों ने कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा कि ऐसा मत करो, अगर तुम ऐसे वीडियो रिकॉर्ड करोगे तो अब से सब ऐसे ही और लोग भी वीडियो बनाएंगे। वहीं एक यूजर ने लिखा कि इतनी खाली मेट्रो कैसे मिलती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।