1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चोरी का ऐसा वीडियो आपने नहीं देखा होगा, पुलिस वाले भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी

चोरी का ऐसा वीडियो आपने नहीं देखा होगा, पुलिस वाले भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी

 Edited By: Sushmit Sinha
 Published : Sep 06, 2022 11:28 pm IST,  Updated : Sep 07, 2022 06:15 am IST

सोशल मीडिया पर आए दिन कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देख कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाते, लेकिन यह चोरी का वीडियो देख कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

Viral Video - India TV Hindi
Viral Video Image Source : INDIA TV

Highlights

  • चोरी का ऐसा वीडियो आपने नहीं देखा होगा
  • पुलिस वाले भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी
  • देखें वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर आए दिन कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देख कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाते, लेकिन यह चोरी का वीडियो देख कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। चोर शातिर होते हैं, वह चोरी करने के नए-नए तरकीब निकालते रहते हैं। लेकिन आखिर में पकड़े ही जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ चेन्नई के चोरों के साथ जो एक शराब की दुकान में चोरी के इरादे से घुसे तो ज़रूर लेकिन नशे की वजह से मौका-ए-वारदात पर ही पकड़े गए।

पुलिस ने चौंका दिया

चोरों के साथ चोरी के दौरान जो हुआ उसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। दरअसल, चोरों ने जिस शराब के दुकान की दीवार में छेद बनाकर चोरी करने अंदर गए जब उसी छेद से बाहर निकले तो उन्हें सामने पुलिस खड़ी मिली। पुलिस को देखते ही उनके होश फाख्ता हो गए। पुलिस ने बड़े आराम से चोरों को गिरफ्तार कर लिया।

जी भर कर पीना चाहते थे शराब

चोरों का मोटिव साफ था कि वह शराब की दुकान में घुस कर पहले जम कर शराब पीना चाहते थे। बाद में कुछ शराब की बोतलें और गल्ले में रखा कैश लेकर फरार होना चाहते थे। लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उनके मनसूबों पर पानी फेर दिया। चोरों ने शराब तो खूब पी लेकिन बाहर आते ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। 

सोशल मीडिया पर जम कर शेयर हो रहा है वीडियो

चोरों के कारनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर जम कर शेयर हो रहा है। लोग उनके खूब मजे ले रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में बताया है कि चोरों के पास से लगभग 14 हजार रुपए नगद बरामद किया गया है। हालांकि, चोरों ने बताया कि वह शराब की बोतल चुराने में सफल नहीं हो पाए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।