सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन हंसी-मजाक के खूब सारे वीडियो देखने को मिलते हैं मगर उन्हीं सब वीडियो के बीच में कुछ ऐसे वीडियो भी दिख जाते हैं जो लोगों को डरा देते हैं या फिर पूरी तरह से हैरान कर देते हैं और साथ में सावधान भी करते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने आप हमारी बात से जरूर सहमत होंगे क्योंकि आपकी फीड पर भी ऐसे कई वीडियो आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक छोटी बच्ची सोफे पर बैठी है और फोन चला रही है। वो फोन में कुछ देख रही है और तभी कुछ ऐसा हो जाता हो जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। दरअसल अचानक वो फोन ब्लास्ट कर जाता है और बच्ची डर के मारे सोफे से नीचे गिर जाती है। इसके बाद वो वहां से रोते हुए चली जाती है। वायरल हो रहा वीडियो यह सोचने पर मजबूर करता है कि बच्चों को फोन देना चाहिए या फिर नहीं। वैसे तो बच्चों से फोन जितना दूर रखा जाए, वही सही है और वीडियो को देखने के बाद तो यही फैसला सही लगता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @55MTQ_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 49 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- यह AI है। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत खतरनाक हुआ। एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत भयंकर हादसा था ये।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस तूफान को कोई नहीं रोक सकता है, बच्ची का Video देख आप भी यही कहने वाले हैं
इसका तो अलग ही चल रहा है! पुलिस की वर्दी में नजर आए लड़के का Video हुआ वायरल, लोगों ने किया रिएक्ट