1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पंक्चर बनाने का ऐसा जुगाड़ सिर्फ पाकिस्तान में हो सकता है, देखते ही आपके उड़ जाएंगे होश

पंक्चर बनाने का ऐसा जुगाड़ सिर्फ पाकिस्तान में हो सकता है, देखते ही आपके उड़ जाएंगे होश

 Published : Jan 19, 2023 10:47 am IST,  Updated : Jan 20, 2023 02:50 pm IST

हाल ही में आयशा नूर का एक वीडियो हमारे देश में भी खूब चला। अब ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप पाकिस्तानियों के बारे में जरूर कुछ कहेंगे।

वायरल टायर पंक्चर वीडियो- India TV Hindi
वायरल टायर पंक्चर वीडियो Image Source : INSTAGRAM

भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के बीच जमीनी सीमा है। लेकिन यह सीमा सोशल मीडिया की दुनिया में मौजूद नहीं है। पाकिस्तान के लोगों का कारनामा भारत में भी देखा जा सकता है। पाकिस्तान में कोई वीडियो वायरल होता है तो वह भारत  तक पहुंच जाता है। हाल ही में आयशा नूर का एक वीडियो हमारे देश में भी खूब चला। अब फिर एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप पाकिस्तानियों के बारे में जरूर कुछ कहेंगे।

टायर पंक्चर बनाने का तरीका देख हैरान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये वीडियो जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। आप वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि एक युवक टायर पंचर बना रहा है। युवक कहता है कि यह पाकिस्तानी देसी जुगाड़ देखिए। समुद्र किनारे बाइक का टायर पंक्चर हो गया। टायर पंचर बनाने के लिए कोई सामान नहीं है। ये जुगाड़ ऐसा है जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो युवक टायर में घास लगा रहे हैं। 

ऐसी जुगाड़ आप नहीं करें
युवक कहता है कि यह पाकिस्तानी जुगाड़ है। आगे वीडियो में आप देखेंगे कि बाइक सड़क पर चलती नजर आ रही है। हालांकि हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर सकते हैं कि कहां का है। वहीं इस तरह का जुगाड़ करने की कोशिश बिल्कुल भी न करें। ऐसा भी हो सकता है कि कोई स्क्रिप्टेड वीडियो हो। ये वीडियो पुराना है लेकिन आज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।