1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Range Rover की क्या हालत कर दी भाई? वायरल Video आपको पूरी तरह से कर देगा हैरान

Range Rover की क्या हालत कर दी भाई? वायरल Video आपको पूरी तरह से कर देगा हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 03, 2024 09:05 am IST,  Updated : May 03, 2024 09:05 am IST

वायरल हो रहे वीडियो में Range Rover की एक गाड़ी नजर आ रही है। मगर उसे देखने के बाद आपको गाड़ी के लिए बुरा लगने लगेगा क्योंकि एक शख्स ने उसके साथ बड़ा अनोखा एक्सपेरिमेंट किया है।

शख्स ने रेंज रोवर कार में लगा दिए अनोखे पहिए- India TV Hindi
शख्स ने रेंज रोवर कार में लगा दिए अनोखे पहिए Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन ना जाने कितने ही वीडियो अप्लोड किए जाते हैं जिसमें से कुछ काफी वायरल भी होते हैं। सोशल मीडिया पर अगर आप एक्टिव रहते हैं तो वायरल हो रहे वीडियो को आपने भी देखा होगा। कभी लड़ाई का वीडियो वायरल होता है तो कभी पब्लिक प्लेस पर अजीब हरकत करते लोगों का वीडियो वायरल होता है। इसके अलावा कुछ वीडियो ऐसे भी वायरल होते हैं जिसमें लोग गाड़ियों के साथ अजीब एक्सपेरिमेंट करते हैं। मगर अब तक सस्ती गाड़ियों के साथ ही एक्सपेरिमेंट के वीडियो वायरल हुए हैं। लेकिन अभी जिस गाड़ी के साथ एक्सपेरिमेंट का वीडियो वायरल हुआ है, उसे देख पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

Range Rover का नाम तो आप सभी ने सुना होगा। यह इतना महंगी गाड़ी है कि कई लोग इसके बस सपने ही देख पाते हैं। ऐसी महंगी गाड़ी के साथ एक शख्स ने बड़ा अजीब एक्सपेरिमेंट किया है। एक बंदे ने गाड़ी के चारों पहिए निकाल दिए हैं और उनकी जगह कार्ट या फिर बग्गी में लगने वाले पहिए लगवा दिए हैं। इसके बाद वह उन पहियों के साथ सड़क पर गाड़ी चलाता हुआ नजर आ रहा है। ऐसा एक्सपेरिमेंट आज तक आपने कभी शायद ही देखा होगा। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर aakash_panchal_2412 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 22 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा-  बहुत बड़ा हेवी ड्राइवर है। दूसरे यूजर ने लिखा- हमारे यहां ऐसे ही होता है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये काम तो इंडियन हैकर का ही हो सकता है।

ये भी पढ़ें-

रोटी के बाद अब मार्केट में आई सब्जी बनाने की मशीन, Video देख पकड़ लेंगे अपना सिर

ये शराब का चक्कर है क्या! ट्रैफिक सिग्नल पर शख्स ने किया कुछ ऐसा जिसे देख हंसने लगेंगे आप, Video हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।