1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये शराब का चक्कर है क्या! ट्रैफिक सिग्नल पर शख्स ने किया कुछ ऐसा जिसे देख हंसने लगेंगे आप, Video हुआ वायरल

ये शराब का चक्कर है क्या! ट्रैफिक सिग्नल पर शख्स ने किया कुछ ऐसा जिसे देख हंसने लगेंगे आप, Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 03, 2024 07:54 am IST,  Updated : May 03, 2024 07:54 am IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स कुछ ऐसी हरकत करते नजर आ रहा है जिसे देखने के बाद कोई भी अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएगा।

Screen Grab- India TV Hindi
ट्रफिक सिग्नल पर लाइट के ग्रीन होने का इंतजार कर रहा था शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अजीब है। यहां लोग अजीबो-गरीब वीडियो काफी शेयर करते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लड़ाई-झगड़े या अश्लील हरकत करते लोगों का ही वीडियो वायरल नहीं होता है। यहां कुछ ऐसे भी वीडियो वायरल होते हैं जिसमें लोग कुछ ऐसा करते दिख जाते हैं जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। इस समय जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। वीडियो को एक बार देखने के बाद आप निश्चित तौर पर उसे दोबारा देखेंगे और अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

हर देश, हर राज्य, हर शहर में आप देख सकते हैं कि सड़कों पर ट्रैफिक सिग्नल लगे हुए हैं। ट्रैफिक सिग्नल को फॉलो करना हर किसी के लिए जरूरी है क्योंकि इससे सड़क पर जाम नहीं लगता और दुर्घटना होने की संभावना काफी कम हो जाती है। मगर क्या आपने कभी किसी शख्स को आधी रात में खाली सड़क पर पैदल चलते हुए ट्रैफिक सिग्नल को फॉलो करते हुए देखा है। वायरल वीडियो में एक शख्स कुछ ऐसा ही करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में एक शख्स ट्रैफिक सिग्नल पर रुका हुआ है क्योंकि वहा लाल बत्ती जल रही है। जिस लाइट को गाड़ियों को रोकने के लिए जलाया जाता है, उसे देखने के बाद एक पैदल चल रहा शख्स रुका हुआ है। जब लाइट ग्रीन हो जाती है तो वह वहां से आगे बढ़ता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर just_crazy_thingss नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में टेक्स्ट भी लिखा हुआ है। वहां 'शराब का प्रभाव' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इस आदमी ने अपने आप को एक गाड़ी समझ लिया। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- नियम तो नियम है, फॉलो करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें-

भारत में टैलेंटेड लोगों की कमी नहीं है, शख्स का टैलेंट देख लोग भी कर रहे हैं तारीफ, Video हुआ वायरल

शख्स ने अपने ऑटो को दिया ऐसा लुक कि सोशल मीडिया पर हो गया वायरल, लोग लेने लगे मजे

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।