1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मार्केट में ये कौन सी नई हेयर स्टाइल आ गई? Video देखने के बाद आप भी हो जाएंगे हैरान

मार्केट में ये कौन सी नई हेयर स्टाइल आ गई? Video देखने के बाद आप भी हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 27, 2024 03:54 pm IST,  Updated : Jun 27, 2024 03:54 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसे देखने के बाद आपका हैरान होना तय है। वीडियो में एक लड़की नजर आ रही है जिसका अजीब सा हेयर स्टाइल है। और इसी कारण से वीडियो वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
ऐसा हेयर स्टाइल आपने कभी देखा है? Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या दिख जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। दिनभर यहां अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी डांस करते लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी सीट या किसी छोटी बात पर लड़ते लोगों का वीडियो वायरल होता है। इसके अलावा भी कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं जिसमें लोगों का टैलेंट, एक्टिंग या फिर अजीब हरकत देखने के मिलता है। मगर अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने का कारण लड़की के बालों का अनोखा लुक है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

ऐसी हेयर स्टाइल कभी देखी है?

वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़की किसी खेत या फिर बंजर मैदान में खड़ी है और गाने पर लिप्सिंग करते हुए अपना वीडियो रिकॉर्ड कर रही है। इस दौरान उसकी अजीब सी हेयर स्टाइल देखने को मिली। दरअसल लड़की ने अपने बालों को एक मुर्गे जैसा लुक दिया है। दूर से अगर आप सिर्फ उसके बालों को देखेंगे तो आपको लगेगा कि वहां पर कोई मुर्गा ही बैठा हुआ है। इस तरह के बाल आपने शायद ही कभी देखे होंगे। इसी वजह से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @fewsecl8r नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मार्केट में नई हेयर स्टाइल आई है, क्या नाम दोगे?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 हजार 200 से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- मार्केट में नई-नई हेयरस्टाइल आ रही है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये कौन सी हेयर स्टाइल है अब? वहीं एक यूजर ने लिखा- 2024 का मुर्गा हेयर स्टाइल। अन्य यूजर ने लिखा- ये मुर्गा छाप है।

ये भी पढ़ें-

हाय रे महंगाई! 4 BHK फ्लैट की कीमत सुनकर आपके कान से निकल जाएगा धुआं, Video हो रहा है वायरल

तेलंगाना पुलिस का दिमाग देख आपको भी लग सकता है तगड़ा झटका, Video देखने के बाद इंटनेट यूजर्स कर रहे हैं तारीफ

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।