1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हाय रे महंगाई! 4 BHK फ्लैट की कीमत सुनकर आपके कान से निकल जाएगा धुआं, Video हो रहा है वायरल

हाय रे महंगाई! 4 BHK फ्लैट की कीमत सुनकर आपके कान से निकल जाएगा धुआं, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 27, 2024 02:46 pm IST,  Updated : Jun 27, 2024 02:46 pm IST

एक शख्स ने एक वीडियो बनाते हुए उसने एक सोसाइटी के 4BHK और 6BHK फ्लैट की कीमत बताई। इन फ्लैट्स की कीमत जानने के बाद आम आदमी को जोर का झटका लगेगा।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने वीडियो में बताया एक सोसाइटी में 4 BHK और 6 BHK फ्लैट की कीमत Image Source : SOCIAL MEDIA

हर इंसान की सोच और चाहत अलग-अलग होती है। मगर एक इच्छा ऐसी है जो हर इंसान की कॉमन होती है। जी हां, आपने सही सोचा, हर इंसान अपनी जिंदगी में अपनी कमाई से खुद का एक घर लेना चाहता है। हर इंसान चाहता है कि समय कितना भी लग जाए लेकिन उसके पास एक ऐसा घर जरूर हो जिसे उसने अपनी मेहनत की कमाई से खरीदा हो। मगर अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद ऐसा लगता है जैसे कई लोगों के लिए यह सपना सिर्फ और सिर्फ सपना ही बनकर ना रह जाए। ऐसा क्यों है, इसे जानने के लिए खबर को अंत तक पढ़ें और वायरल वीडियो भी देखिए।

शख्स ने वीडियो में क्या बताया?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स किसी सोसाइटी के सामने खड़ा नजर आ रहा है जो अभी निर्माणाधीन है। वीडियो में वह कहता है, 'दोस्तों आज एक सोसाइटी देखने आया था ATS Knightsbridge। मैंने इसका 4 BHK देखा। सोचो कितने का होगा, 15 करोड़ और 6BHK 25 करोड़।' वीडियो में वो आगे कहता है, आज सोचने पर मजबूर हो गया कि आखिर ये 4 BHK कौन लोग खरीद रहे हैं। आखिर वो अपने जीवन में क्या काम करते होंगे। मुझे यह भी लगा कि कितनी भी नौकरी बदल लूं, कितनी भी ट्रेडिंग कर लूं या इंवेस्ट कर लूं, क्या कभी इस सोसाइटी का 4BHK खरीद पाऊंगा अपनी जिंदगी में।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर wittyengineer_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 78 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इतनी कीमत में फ्लैट खरीदने की कोई जरूरत नहीं है, अच्छा है कि आप एक जमीन खरीदो और उसपर बंगला बनाओ। दूसरे यूजर ने लिखा- तू गलत जगह पहुंच गया। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई तू परेशान था तो ठीक था लेकिन अब हम लोगों को भी परेशान होने पर मजबूर कर दिया। वहीं एक यूजर ने लिखा- ये सुनकर एक बनिए का भी दिल दहक गया। एक यूजर ने लिखा- भाई अकेले दुखी हुआ करो, हमें क्यों लपेट लेते हो।

ये भी पढ़ें-

तेलंगाना पुलिस का दिमाग देख आपको भी लग सकता है तगड़ा झटका, Video देखने के बाद इंटनेट यूजर्स कर रहे हैं तारीफ

जिंदगी में अब तक नहीं देखी होगी ऐसी 'उल्टी' रेस, Video देखने के बाद आपके उड़ जाएंगे होश

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।