1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दोस्त ने कार चलाने की जिद की, युवक ने उखाड़ कर दे दी स्टेयरिंग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

दोस्त ने कार चलाने की जिद की, युवक ने उखाड़ कर दे दी स्टेयरिंग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

 Published : Apr 26, 2023 04:45 pm IST,  Updated : Apr 26, 2023 05:09 pm IST

इस वीडियो को देखने के बाद आपको अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम की याद आ जाएगी। वो सीन जिसने फिल्म में आग लगा दी थी। ये वीडियो भी कुछ ऐसा ही है।

car viral video- India TV Hindi
कार की वायरल वीडियो Image Source : INSTAGRAM/IG_HARSHYT

क्या आप सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखने के आदी हैं? अगर ऐसा है तो यह वीडियो आपके लिए है। इस वीडियो को देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। सोशल मीडिया पर लोगों के बीच ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों युवकों की अजीबोगरीब हरकतें देख हर कोई हैरान है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम की याद आ जाएगी। वो सीन जिसने फिल्म में आग लगा दी थी। ये वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। 

कार की स्टेयरिंग हटाकर दे देता है

वायरल वीडियो में एक युवक कार चलाता नजर आ रहा है। वहीं उसका दोस्त भी है। नौजवान दोस्त कहता है कि आगे से गाड़ी चलाने के लिए मुझे कार दे दो। तभी कार चला रहा युवक कुछ ऐसा करता है कि सभी के होश उड़ जाते हैं। कार चला रहा युवक फौरन कार की स्टेयरिंग हटाकर दे देता है। यह वीडियो अपने आप में हैरान कर देने वाला होता है कि युवक कार का स्टेयरिंग कैसे हटाता है?

युवकों की लगी क्लास
वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पोस्ट करने के बाद लोगों के रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भाई मेरी सास अटक गई थी। एक यूजर ने लिखा कि असली में गाड़ी चल रही है। एक यूजर ने लिखा कि सच में ऐसा क्या हो सकता है। यह भाई वाकई खतरनाक है। एक यूजर ने लिखा कि भाई वीडियो बनाने का रिस्क क्यों ले रहे हो? एक यूजर ने लिखा कि फन ठीक है लेकिन ध्यान से। वीडियो पर कई यूजर्स ने सुरक्षा से जुड़े सवाल उठाए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।