1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भारत का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म किस शहर में है, शर्त लगा लीजिए नहीं जानते होंगे नाम; ये रही डिटेल

भारत का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म किस शहर में है, शर्त लगा लीजिए नहीं जानते होंगे नाम; ये रही डिटेल

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Nov 29, 2025 01:26 pm IST,  Updated : Nov 29, 2025 01:26 pm IST

Interesting Facts about Railway: सोशल मीडिया पर आपने भारतीय रेलवे से जुड़े अनोखे तथ्यों के बारे में खूब पढ़ा होगा। इस बार हम आपको भारत के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म के बारे में बताएंगे।

logest railway platform in india, india's longest railway platform, long railway platform, Indian Ra- India TV Hindi
भारत का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म। Image Source : FREEPIK

Interesting Facts about Railway: भारतीय रेलवे विश्व में अपनी सुविधाओं और सुलभता के लिए विख्यात हो चुका है। दुनिया के कोने—कोने से भारत आने वाले व्लॉगर और पर्यटक भारत का रेल इंफ्रास्ट्रक्चर देखकर दंग रह जाते हैं। कई बार उनको वायरल वीडियोज में हैरत जताते हुए देखा जाता है। ऐसे लोग सोशल मीडिया और इंटरनेट पर भारतीय रेलवे से जुड़े अनोखे और अनसुने तथ्यों को खूब पढ़ते हैं और ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाते हैं। इन प्रक्रिया में एक सवाल सबसे ज्यादा पूछा जाता है कि, 'भारत का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म किस शहर में है ?' अगर आपको नहीं पता है तो आज हम आपको बताएंगे कि भारत का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म किस शहर में है। 

ये हैं अन्य सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म्स

  • झांसी जंक्शन (उत्तर प्रदेश): इस ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म लगभग 770 मीटर लंबा है। झांसी अपने सामरिक महत्व के लिए जाना जाता है और कई उत्तरी और मध्य भारतीय शहरों को जोड़ता है।
  • बिलासपुर जंक्शन (छत्तीसगढ़): बिलासपुर जंक्शन का मुख्य प्लेटफ़ॉर्म लगभग 802 मीटर लंबा है। यह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन का एक प्रमुख स्टेशन है और मध्य भारत में माल और यात्री यातायात में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  • खड़गपुर जंक्शन (पश्चिम बंगाल): खड़गपुर जंक्शन का प्लेटफार्म लगभग 1,072 मीटर लंबा है। यह न केवल अपनी लंबाई के लिए जाना जाता है, बल्कि पूर्वी भारत का एक प्रमुख रेलवे जंक्शन होने के लिए भी जाना जाता है, जो कोलकाता और भुवनेश्वर जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ता है। 
  • गोरखपुर जंक्शन (उत्तर प्रदेश): कभी दुनिया का सबसे लंबा प्लेटफार्म रहा गोरखपुर जंक्शन आज भी लगभग 1,366 मीटर की लंबाई के साथ शीर्ष स्थान पर है। यह उत्तर भारत का एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है और यहाँ प्रतिदिन भारी संख्या में यात्री आते हैं।

  

यहां पर है भारत का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म 

यदि आपको नहीं पता है तो बता दें कि, भारतीय राज्य कर्नाटक में दुनिया का सबसे लंबा रेलवे स्टेशन है। राज्य के पश्चिमी भाग में स्थित एक रेलवे स्टेशन के नाम दुनिया के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म का रिकॉर्ड है। यह श्री सिद्धारूढ़ा स्वामीजी हुबली जंक्शन (या हुबली) रेलवे स्टेशन है।

logest railway platform in india, india's longest railway platform, long railway platform, Indian Ra
Image Source : INDIANRAILINFO श्री सिद्धारूढ़ा स्वामीजी हुबली जंक्शन (या हुबली) रेलवे स्टेशन।

इसकी लंबाई 1,507 मीटर बताई जाती है जो करीब 1.5 किलोमीटर है। ये खूबी इसे दुनिया का सबसे लंबा प्लेटफॉर्म भी बनाती है। बता दें कि, इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी रिपोर्ट्स पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- 
रेलवे स्टेशन के बोर्ड पर 'समुद्र तल से ऊंचाई' क्यों लिखी जाती है, बड़ी खास है वजह; नोट कर लें नहीं तो पछताएंगे  
 

दुनिया का इकलौता फल, जिसे ट्रेन और फ्लाइट में नहीं ले जा सकते; मगर स्वाद के सभी दीवाने हैं  
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।