1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस फोटो ने सबका दिमाग खराब कर दिया है, आखिर इस रेस में चोरी कौन कर रहा है?

इस फोटो ने सबका दिमाग खराब कर दिया है, आखिर इस रेस में चोरी कौन कर रहा है?

 Published : Mar 14, 2023 10:42 am IST,  Updated : Mar 14, 2023 10:42 am IST

अगर आपको इसका सही जवाब मिल गया तो माना जाएगा कि आपका ब्रेन काफी एक्टिव है और तेज काम करता है।

brain game viral game - India TV Hindi
इस रेस में कौन चोरी कर रहा है? Image Source : BRIGHT SIDE

इंटरनेट के युग में एक से बढ़कर एक गेम आ गए हैं। कुछ खेल ऐसे होते हैं जो देखने में बहुत आसान लगते हैं लेकिन अच्छे-अच्छे हाथ खड़ा कर देते हैं। इस खेल में वही सही उत्तर बता सकता है जिसकी नजर और दिमाग दोनों ही बहुत तेज होती हैं। आपको लगता है कि आप भी ऐसे हैं तो एक बार इस गेम अपना दिमाग जरूर लगाइए। अगर आपको इसका सही जवाब मिल गया तो माना जाएगा कि आपका ब्रेन काफी एक्टिव है और तेज काम करता है। 

आखिर कौन है रेस चोर

आपने जो फोटो देखा, उसमें एक सिंपल सा जवाब देना है कि आखिर तीन लोगों की रेस में कौन सा इंसान चोरी कर रहा है? इस फोटो को आप ध्यान से देखिए और कम से कम 10 सेकेंड लीजिए। इसके बाद आप बताइए कि इस फोटो में कौन है, जो चोरी करके रेस को जीतना चाहता है। आप इस गेम को अपने बच्चों या किसी के साथ भी खेल सकते हैं। इस प्रकार के गेम से दिमाग तेज हो सकता है क्योंकि इसमें दिमाग को एक जगह रखना होता है जिससे फोटो को आसानी से सॉल्व कर सकें।

क्या आपने हार मान लिया?
अगर आपने हार मान लिया है तो हम आपको बताएंगे कि इस फोटो में किसने चालाकी करने की प्रयास की है। आमतौर पर लोग इस खेल में नहीं हारते क्योंकि कुछ समय बाद यह खेल बहुत ही आसान हो जाता है। फिर आसानी से फोटो को सॉल्व कर दिया जाता है। इस गेम को अक्सर खेलने से अभ्यास भी बन जाता है। खैर, हमने आपके लिए एक फोटो शेयर की है। इस फोटो को हमने लाल रंग से घेरा है, जिसे ध्यान से देखने पर समझ आ जाएगा कि इसमें चोरी करने वाला युवक राइट साइड पर है। अगर आपको लगता है कि इसमें राइट साइड वाला व्यक्ति नहीं तो आप हमें कॉमेंट करके जवाब दे सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।