1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'लड़कियां बेवफा होती हैं या लड़के', रिपोर्टर के इस सवाल पर शख्स ने बताया प्यार का असली मतलब

'लड़कियां बेवफा होती हैं या लड़के', रिपोर्टर के इस सवाल पर शख्स ने बताया प्यार का असली मतलब

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 04, 2023 10:13 pm IST,  Updated : Jan 04, 2023 10:13 pm IST

इस वीडियो को देखने के बाद आप इसे शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रही।- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रही।

सोशल मीडिया पर हरकुछ वायरल होते रहता है। कब कौन सी वीडियो वायरल हो जाएगी किसी को कुछ नहीं पता। ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है जो कि एक महिला पत्रकार की एक युवक के बीच की बातचीत है। इस वीडियो में महिला पत्रकार युवक से बड़ी ही मजेदार सवाल पूछते हुए नजर आ रही है। पत्रकार के सवालों का युवक बहुत ही ठोस जवाब देते हुए नजर आ रहा है। युवक के दिए हुए जवाब को सुनकर आप भी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। वीडियो इतनी वायरल हो रही कि यूजर्स इसे शेयर करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। 

महिला पत्रकार ने युवक से पूछे ये सवाल

दरअसल, इस वीडियो में एक महिला पत्रकार आम जनता के बीच एक युवक से कुछ सवाल पूछते नजर आ रही। 

महिला पत्रकार: लड़के बेवफा होते हैं या लड़कियां?

शख्स: लड़कियां होती हैं।

महिला पत्रकार: क्यों?

शख्स: होती हैं

महिला पत्रकार: क्यों?

शख्स: देखिए, मैं आपको दुनिया की एक बात बता दे रहा हूं कि यदि आपके पास रोलेक्स घड़ी है, कार है, बंग्ला है, बैंक बैलेंस है तो दुनिया की कोई भी लड़की बेवफा नहीं है। अगर आपके पास कुछ भी नहीं है न तो हर लड़की बेवफा है।

महिला पत्रकार: ऐसी बात क्यों है?

शख्स: आपको सही बात बता रहा हूं, दुनिया का ट्रेंड है, साइकिल वाले का प्यार मोटरसाइकिल वाला ले जाता है। मोटरसाइकिल वाले का प्यार गाड़ी वाला ले जाता है। दुनिया का ट्रेंड ही चल रहा है ये।

महिला पत्रकार: तुम्हारे साथ ऐसा हुआ है क्या?

शख्स : नहीं जी अल्लाह का लाख-लाख शुक्र है कि मेरे पास होंडा है।

महिला पत्रकार: होंडा वाले को प्यार मिलता है?

शख्स: नहीं मैंने प्यार किया ही नहीं अभी तक।

यूजर्स ने कमेंट कर बोला, 'भाई इतना भी सच नहीं बोलना था।'

शख्स का जवाब सुनकर महिला पत्रकार अपनी हंसी तक नहीं रोक पा रही थी। और आस-पास की भीड़ भी ठहाके मारकर हंसे जा रही थी। हालांकि इंडिया टीवी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता यह केवल प्रैंक के लिए बनाया गया एक वीडियो है क्योंकि इंटरनेट की दुनिया में यूजर्स को ऐसे ही वीडियो भाते हैं और सोशल मीडिया पर मौजूद कंटेंट क्रिएटर्स को भी अपने चैनल के लिए कंटेंट मिल जाता है। इस वीडियो को देखने के बाद बहुत सारे यूजर्स कमेंट कर बोल रहे कि 'भाई इतना भी सच नहीं बोलना था।' वहीं कुछ लोगों ने शख्स को शख्त लौंडे की उपाधी भी दे डाली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।