1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पत्नी ने पति को ऐसे हालत में पकड़ा कि देख हुई दंग, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ लीक

पत्नी ने पति को ऐसे हालत में पकड़ा कि देख हुई दंग, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ लीक

 Published : Apr 12, 2023 06:42 pm IST,  Updated : Apr 12, 2023 06:42 pm IST

आपने शायद ही इस तरह का वीडियो देखा होगा, जहां पत्नी का आतंक सड़क पर दिखने लग जाए। हालांकि इस वीडियो में सारे भ्रम को तोड़ दिया है।

wife started beating husband- India TV Hindi
पत्नी ने पति को मारना शुरू कर दिया Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए किसी को कुछ पता नहीं होता है। कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं। जिन्हें देखने के बाद हैरानी होती है। एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पत्नी अपनी पति को सबके सामने मारने लगती है। आपने शायद ही इस तरह का वीडियो देखा होगा, जहां पत्नी का आतंक सड़क पर दिखने लग जाए। हालांकि इस वीडियो में सारे भ्रम को तोड़ दिया है। 

पत्नी ने मारना शुरू कर दिया 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदमी बार गर्ल्स के साथ डांस कर रहा है। वह बहुत अच्छा डांस कर रहा है लेकिन वह भूल जाता है कि उसकी पत्नी भी आसपास है। वह आदमी अभी भी नाच ही रहा है तभी उसकी पत्नी आती है। उसे पीटना शुरू कर देती है। पत्नी बिना सोचे समझे लोगों के सामने थप्पड़ मारने लगती है। इसके बाद वह उसे भीड़ में से निकालकर अपने साथ ले जाती है।

वीडियो पर लोगों आ रहे हैं फनी रिप्लाई
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को 2 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि जब बीयर का नशा चढ़ जाए तो कुछ याद नहीं होता है। एक यूजर ने लिखा कि ये पत्नियों का खौफ होता है। एक यूजर ने लिखा कि अब घर पूरा बवाल होने वाला है। भाई ने बड़ा काड़ कर दिया है। वीडियो पर लोगों के फनी रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।