1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. घर के छज्जे पर पर खड़ी होकर डांस कर रही थी महिला, आगे जो हुआ वह देख लोगों को बड़े ही दुख के साथ हंसना पड़ा

घर के छज्जे पर पर खड़ी होकर डांस कर रही थी महिला, आगे जो हुआ वह देख लोगों को बड़े ही दुख के साथ हंसना पड़ा

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Mar 21, 2025 11:02 pm IST,  Updated : Mar 21, 2025 11:02 pm IST

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @lalankanchan31 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में एक महिला अपने कच्चे मकान के छज्जे पर चढ़कर डांस करते नजर आ रही है।

घर के छज्जे पर डांस करती महिला- India TV Hindi
घर के छज्जे पर डांस करती महिला Image Source : SOCIAL MEDIA

रील बनाने का खुमार लोगों के सिर पर ऐसे चढ़कर बोल रहा है कि लोग वायरल होने के लिए कुछ भी ऊटपटांग हरकतें करते नजर आ रहे हैं। करें भी क्यों ना आखिर ऐसे वीडियोज़ को काफी व्यूज भी मिल जाते हैं। लेकिन कई बार लोगों को रील्स के लिए ऊटपटांग हरकतें करना उन्हें काफी भारी पड़ जाता है। कई बार तो लोग हादसे का शिकार भी हो जाते हैं। हाल में एक महिला का ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह रील बनाने के लिए घर के छज्जे पर चढ़ कर डांस करती नजर आ रही है। डांस करते-करते महिला को पता नहीं ऐसी क्या सूझी कि वह हादसे का शिकार हो गई। लेकिन इस हादसे को देख आपको दुख कम मजा बहुत ज्यादा आएगा। 

घर के छज्जे से नीचे गिरी महिला

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला पीले रंग की साड़ी पहने मकान की छत पर चढ़कर डांस कर रही है। महिला भोजपुरी गाने पर डांस करती नजर आ रही है। भोजपुरी गाने पर वह कुछ देर डांस करती है। फिर वह घर के छज्जे से नीचे उतरने लगती है। इसी दौरान महिला की साड़ी का एक कोना टीन के छज्जे के एक हिस्से में फंस जाता है। जिससे महिला लड़खड़ाते हुए उस छज्जे से नीचे गिर पड़ती है। महिला के गिरने के बाद उसकी साड़ी आखिरी तक उस छज्जे में फंसी रहती है। जिससे वह लटक रही होती है। इस पूरे नजारे को देख लोगों की हंसी छूट गई।

वायरल हुआ महिला का ये वीडियो

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कंचन नाम की यूजर ने अपने अकाउंट @lalankanchan31 से शेयर किया है। जिसे अब तक 2 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और लाखों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- बड़े ही दुख के साथ हंसना पड़ रहा है। दूसरे ने लिखा- दर्शकों को हंसाने के लिए आपका शुक्रिया। तीसरे ने लिखा- वाह दीदी वाह। चौथे ने लिखा- यह देख आंखों को बड़ा सुकून मिला।   

ये भी पढ़ें:

बीच बाजार डांस कर रही थी लड़की, तभी पकड़ ले गई पुलिस, आगे जो हुआ वह आपको इस पोस्ट से पता चल जाएगा

इस इंडियन ने खरीदा दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता, कीमत इतनी कि इस दाम में बड़े-बड़े बंगले आ जाएं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।