1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पीछे महिला को बैठाए लिफ्ट दे रहा था युवक, कार वालों ने देखते ही बोला- इसे उतार दो, Video देख समझ आएगा पूरा माजरा

पीछे महिला को बैठाए लिफ्ट दे रहा था युवक, कार वालों ने देखते ही बोला- इसे उतार दो, Video देख समझ आएगा पूरा माजरा

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Sep 10, 2024 03:58 pm IST,  Updated : Sep 10, 2024 03:58 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक एक महिला को लिफ्ट देते हुए नजर आ रहा है। लेकिन जैसे ही कार सवार लोगों की नजर उस पर पड़ती है, वैसे ही वे लोग चिल्लाने लगते हैं कि इसे उतार दो, इसे बाइक से उतार दो। आखिर ऐसा क्यों बोल रहे वे लोग, यह आपको इस वीडियो को देखकर ही समझ आएगा।

महिला ने युवक से मांगा था लिफ्ट- India TV Hindi
महिला ने युवक से मांगा था लिफ्ट Image Source : SOCIAL MEDIA

लिफ्ट के बहाने लूट करने वाली गैंग आज कल काफी एक्टिव है। इस गैंग में महिलाएं भी शामिल हैं। जो लिफ्ट के बहाने युवकों को अपना शिकार बनाती हैं। ये महिलाएं सज-धज कर चौक-चौराहों या फिर सड़कों पर खड़ी हो जाती हैं और फिर वहां से गुजरने वाले राहगीरों को लिफ्ट के लिए पूछती हैं। सुंदर महिलाओं को देख लोग पिघल भी जाते हैं और एक बार में ही लिफ्ट देने के लिए तैयार हो जाते हैं। फिर ये महिलाएं लिफ्ट देने वाले लोगों को सुनसान जगहों पर ले जाती हैं और इनके पीछे से आ रहे, इनके ही गैंग के अन्य मेंबर्स लिफ्ट देने वाले लोगों से लूट करते हैं और फिर फरार हो जाते हैं। ये घटनाएं इन दिनों लगातार बढ़ती ही जा रही है। 

लूटते-लूटते बच गया बाइक सवार

हाल में सोशल मीडिया पर इसी घटना से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक बाइक सवार युवक लिफ्ट के बहाने लूट करने वाली महिला का शिकार होते-होते बच गया। गनीमत रही कि रास्ते से गुजर रहे एक कार सवार की नजर उस युवक पर पड़ गई और उसने समय रहते ही युवक को महिला की सारी सच्चाई बता दी और उसे वहां से निकल जाने को कहा। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक अपनी बाइक पर एक महिला को अपनी बाइक पर पीछे बैठाए कहीं ले जा रहा था। तभी कार सवार की नजर उस पर पड़ी और वह युवक से महिला को बाइक से नीचे उतार देने को कहा। बाइक सवार युवक यह सुनते ही अपनी बाइक रोक देता है। जिसके बाद कार सवार युवक अपनी कार बैक कर उस बाइक सवार के पास पहुंचता है और बताता है कि इसने तुमसे लिफ्ट मांगी होगी। इसे यहीं छोड़ दो और यहां से निकल जाओ भाई। ये लिफ्ट के बहाने लूट करवाती है। इसके बंदे तेरी बाइक के पीछे-पीछे अपनी कार लेकर आ ही रहे होंगे। तू जल्दी से यहां से निकल जा, इसे यहीं छोड़ दे। इसके बाद युवक वहां से निकल जाता है। 

वीडियो देख लोगों ने ऐसे गिरोह से बचने की दी सलाह

इस वीडियो को सोशल साइट X पर घर के क्लेश नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक करीब 1 लाख लोगों ने देखा और 7 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर अनेकों लोगों ने कमेंट भी किया है और ऐसे स्कैमर्स से बचने की सलाह दी। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - उन लोगों के लिए जो इस घटना को नहीं समझे- वह महिला एक गिरोह का हिस्सा है जो अजनबियों से लिफ्ट लेती है, और फिर उसके साथी उस व्यक्ति को लूटने के लिए पीछे से आते हैं। कार वाले ने यह देखा और मोटरसाइकिल चालक को चेतावनी देते हुए कहा, "वे तुम्हें लूटने जा रहे हैं - उसे छोड़ दो और चले जाओ। दूसरे ने लिखा - इन लोगों की हरकतों के कारण लोगों ने अच्छे लोगों पर भी भरोसा करना बंद कर दिया है। तीसरे ने लिखा - महिला उस बाइक वाले को कहां ले जा रही थी और एक महिला इस तरह का घोटाला कैसे कर सकती है? यह चौंकाने वाला है। उस कार वाले को रोकने और बाइकर को यह बताने और उसे बचाने के लिए धन्यवाद।   

ये भी पढ़ें:

Video: बनाने के लिए गर्म पानी में डाला मैगी, डालते ही पानी में तैरने लगे कीड़े, कस्टमर ने की कंज्यूमर फोरम में शिकायत

कार को धक्का देने का यह तरीका नहीं देखा होगा आपने, Video देख लोगों ने कहा - एक से एक नमूने भरे पड़े हैं यहां

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।