1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुनिया की सबसे महंगी गाय, कीमत 35 करोड़ रुपए, आखिर ऐसी क्या खूबी है इसमें

दुनिया की सबसे महंगी गाय, कीमत 35 करोड़ रुपए, आखिर ऐसी क्या खूबी है इसमें

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 04, 2023 05:38 pm IST,  Updated : Jul 04, 2023 05:38 pm IST

दुनिया की सबसे महंगी गाय की कीमत 35 करोड़ रुपए है। जो अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा महंगी साबित हुई है। यह गाय ब्राजील में है। इस नस्ल की गायों का संबंध भारत से बहुत ही खास है।

Worlds Most Expensive Cow- India TV Hindi
वियाटिना-19 एफआईवी मारा इमोवीस Image Source : SOCIAL MEDIA

गाय दुनिया में एक ऐसी जानवर है जो हमेशा से लोगों को अपने बच्चों की तरह पालती है। भारत में गायों को माता की तरह पूजते हैं। गायों का भारतीय मां का दर्जा देते हैं। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि एक बच्चे जैसे बड़ा होने और स्वस्थ होने के लिए मां का दूध जरूरी होता है। वैसे ही गाय का दूध, मां के दूध से कम नहीं होता जो हमें स्वस्थ रखने में मदद करता है। भारत में आज भी आपको ज्यादातर घरों में गाय देखने को मिल जाती हैं। गाय तो हमारे देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बहुत उपयोगी मानी जाती है। आज हम ऐसे ही दुनिया की सबसे महंगी गाय की बात कर रहे हैं। 

35 करोड़ की गाय

दुनिया की सबसे महंगी गाय भारत में नहीं बल्कि विदेश में है। लेकिन उसका संबंध भारत से भी है। तो चलिए जानते हैं आखिर कौन सी वह गया है और इतनी महंगी क्यों है। इस गाय का नाम वियाटिना-19 एफआईवी मारा इमोवीस है। ये गया नेलोर ब्रीड की है। यह गाय ब्राजील में है जो साढ़े 4 साल की है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो हाल में ही इस गाय का मालिकाना एक तिहाई हिस्सा नीलामी में 6.99 मिलियन रियल यानी भारतीय रुपयों में इसकी कीमत 11 करोड़ में बेचा गया। फिलहाल इस गाय की कुल कीमत 35 करोड़ रुपए है जिसके बाद ये सबसे महंगी गाय होने का दर्जा प्रप्त कर चुकी है। 

भारत से है इस गाय का खास संबंध

नेलोर नस्ल की इस गाय का संबंध भारत से भी है। सबसे पहले इन गायों की नस्ल आंध्रप्रदेश के नेल्लोर जिले में पाई गई थी। इसलिए इसे नेलोर ब्रीड के नाम से जाना जाता है। इन गायों को नेल्लोर जिले से ही ब्राजील भेजा गया था जो दुनिया के विभिन्न हिस्सों में फैल गई। इन गायों की खासियत ये है कि ये भयंकर गर्मी के मौसम में भी आराम से रहलेती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इन गायों के शरीर पर सफेद फर होता है। ये धूप को रिफलेक्ट कर देता है। दूसरी सबसे बड़ी खासियत ये है कि इस गाय की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतरीन होती है। सबसे बड़ी खासियत कि इनकी त्वचा काफी कठोर होती है इसलिए इन पर खून चूसने वाले कीड़े भी नहीं लगते। इन गायों के कंधे के ऊपर कुबड़ निकले होते हैं। 

ये भी पढ़ें:

सावन का महीना, बाबा का दरबार और सोशल मीडिया पर गूंजता हर-हर महादेव

लाल किला का नाम पहले कुछ और था, कलर भी रेड नहीं था

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।