1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अच्छा इसलिए ये शहद इतना महंगा बिकता है, क्या आपको इसके बारे में पता था?

अच्छा इसलिए ये शहद इतना महंगा बिकता है, क्या आपको इसके बारे में पता था?

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 07, 2023 07:05 pm IST,  Updated : Aug 07, 2023 07:05 pm IST

शहद खाने में जितनी ही मीठा लगता है, उसे मधुमक्खियों के छत्ते से निकालना उतना ही मुश्किल। ये वीडियो देखने के बाद आपको भी पता चलेगा कि शहद निकालना कितना मुश्किल होता है।

Mad Honey- India TV Hindi
अच्छा इसलिए ये शहद इतना महंगा बिकता है Image Source : SOCIAL MEDIA

शहद एक ऐसा लिक्विड है जिसे हर कोई पसंद करता है। शहद हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत कर हमें बीमारियों से बचाने में काफी मददगार होता है। प्राकृतिक शहद की कई किस्में भी होती हैं जैसे सरसों का शहद, लीची का शहद, सूरजमुखी का शहद, जंगली शहद। इसके अलावा भी कई और किस्में होती हैं मगर आज हम इन किस्मों की बात नहीं करेंगे। हम शहद की एक विशेष किस्म के बारे में बात करेंगे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

शहद निकालने में इतनी मेहनत

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने ये बता दिया कि शहद निकालना कितना मुश्किल हो सकता है। इसमें हमें दिखाई देता है कि रस्सी से बंधा हुआ कहीं ऊंची पहाड़ी पर लटका हुआ है। वहां मधुमक्खियों का बहुत बड़ा छत्ता लगा है और वो आदमी उसमें से शहद निकालने का प्रयास कर रहा है। छत्ता तोड़ते समय मधुमक्खियों का झुंड उसे चारों तरफ से घेर लेता है। ऐसा लगता है मानों उस आदमी ने मधुमक्खियों का कंबल लपेटा हुआ है। हालांकि वो आदमी पूरी तरह से सुरिक्षित इक्विपमेंट्स से कवर है इसलिए वो सुरक्षित है। काफी मेहनत के बाद वो छत्ता निकालकर नीचे भेजता है।

शहद की किस्म

इस वीडियो को ट्वीटर पर @H0W_THlNGS_W0RK नाम के एक पेज से शेयर किया गया है। इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने बताया- यह "मैड हनी" नाम का एक साइकेडेलिक पदार्थ है जो उन मधुमक्खियों द्वारा उत्पादित होता है जो रोडोडेंड्रोन पौधों की विशिष्ट प्रजातियों को खाती हैं। ये नेपाल की पहाड़ियों में पाया जाता है। वीडियो देखने के बाद एक अन्य यूजर ने लिखा- ये एक रोबोट का काम है। एक अन्य यूजर ने लिखा- मैं इस शहद को एक बार खाना पसंद करूंगा। ये खबर लिखने तक वीडियो को 4 मिलियन लोगों ने देख लिया है।

ये भी पढ़े-

कार की जोरदार टक्कर से सीवर में गिरी महिला, देखें ये खौफनाक वीडियो

Video: मात्र 50 रुपए में खिलाते हैं भरपेट खाना, बुजुर्ग दंपत्ति ने अपने सेवाभाव से जीत लिया जनता का दिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।