1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाइक पर इंसान को तो हजारों बार देखा होगा मगर क्या कभी स्कूटी देखी है? वायरल Video कर देगा हैरान

बाइक पर इंसान को तो हजारों बार देखा होगा मगर क्या कभी स्कूटी देखी है? वायरल Video कर देगा हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 04, 2025 10:42 pm IST,  Updated : Dec 04, 2025 10:42 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो अपना माथा पकड़कर एक कोने में बैठ जाएंगे कि ये लोग क्या कर रह हैं। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/STUDENTGYAAN

इंसान को सड़क पर चलते समय या फिर सोशल मीडिया पर स्क्रोल करते हुए हर बार कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाता है जो नॉर्मल नहीं होता है। अब सड़क पर जो अनोखा दिखता है, उसे रिकॉर्ड करके कोई न कोई सोशल मीडिया तक पहुंचा ही देता है और वहां बैठी जनता को भी वो देखने को मिल जाता है। ऐसे ही अतरंगी कंटेंट सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी खूब सारे ऐसे वीडियो देखे ही होंगे और अब उस लिस्ट में एक नया वीडियो शामिल करने का समय आ गया है। आइए आपको नए वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

बाइक पर आपने इंसान को बैठकर कहीं जाते हुए तो कई बार देखा होगा मगर क्या आपने कभी किसी बाइक के ऊपर स्कूटी को लदे हुए देखा है? अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा बाइक चला रहा है और वहीं उसके पीछे वाली सीट पर एक स्कूटी को चढ़ा हुआ है। उस स्कूटी के पीछे एक बंदा खड़ा है जिसने उस स्कूटी को पकड़ा हुआ है ताकि वो गिर न जाए। पीछे खड़े शख्स ने एक पैर को स्कूटी के खाली जगह पर रका है और वहीं दूसरा पैर शायद बाइक के साइलेंसर पर रखा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा वो कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर वीडियो को इंस्टाग्राम पर studentgyaan नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'बड़े खतरनाक लोग हैं यार ये तो।' आपको बता दें कि इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर कई अलग-अलग अकाउंट से पोस्ट किया गया है और यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसी खतरनाक वार्निंग आपने पहले कहीं नहीं देखी होगी, फोटो देख लोगों ने भी दिए अपने रिएक्शन

Brown Rang गाने को AI की मदद से बनाया 90's और 70's का गाना, हो रहा है खूब वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।