1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये देखो अति ही कर दी है इन दोनों ने तो, Video देखकर आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे

ये देखो अति ही कर दी है इन दोनों ने तो, Video देखकर आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 20, 2024 11:45 pm IST,  Updated : Dec 20, 2024 11:45 pm IST

अभी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। वीडियो को जब आप देखेंगे तो आपको हंसी भी आएगी और उसके साथ ही साथ आप हैरान भी होंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अजीब है और यहां दुनिया भर के वो सभी वीडियो वायरल होते हैं जो सबसे ज्यादा अजीब और अतरंगी होते हैं। आपका अगर सोशल मीडिया पर अकाउंट है और आप सोशल मीडिया की गलियों में दिन में एक दो चक्कर लगा ही लेते हैं तो फिर आप उन वायरल वीडियो को कभी न कभी तो देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़के ऐसी हरकत करते नजर आ रहे हैं जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वो सबसे अलग है। आपने लोगों को झूला झुलते हुए तो कई बार देखा है लेकिन क्या किसी को सूखे पेड़ पर चढ़कर अतरंगी तरीके से झूला झुलते हुए देखा है? अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि दो लोग एक सूखे पेड़ पर चढ़े हुए हैं और जहां से पेड़ की डालियां दो तरफ जा रही हैं, वहां एक डंडे को फंसा कर दोनों एक एक तरफ बैठ गए हैं और वहां झूल रहे हैं। उन्हें पेड़ से गिरने या फिर उसके टूटने का कोई डर नहीं लग रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा वो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई है। मगर वीडियो को इंस्टाग्राम पर jeejaji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए कैप्शन में लिखा- एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मौत से खेलना। दूसरे यूजर ने लिखा- ये लोग वहां पहुंचे कैसे। तीसरे यूजर ने लिखा- लड़कों को ट्रस्ट इशू नहीं होता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- मेरा सवाल है कैसे।

ये भी पढ़ें-

शिनचैन की आवाज में लड़की ने ट्रैफिक पुलिस से की बात, Video देख लोगों ने किया रिएक्ट

अंकल ने तो एकदम से माहौल ही बना दिया, उनका Video देख आप भी थिरकने लगेंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।