1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इससे बड़ी बेवकूफी नहीं देखी होगी आपने, Video देखकर आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

इससे बड़ी बेवकूफी नहीं देखी होगी आपने, Video देखकर आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 20, 2024 06:47 pm IST,  Updated : Dec 20, 2024 06:47 pm IST

दो लोगों ने ऐसी बेवकूफी की जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। उनका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभी वायरल हो रहा है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोग देख चुके हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में बेवकूफ लोगों की भी कमी नहीं है। लोग कभी-कभी ऐसी बेवकूफी करते हैं जिन्हें देखकर उसे देखने वाला भी कुछ देर के लिए सोच में पड़ जाता है कि ऐसा करने की क्या जरूरत थी। कोई अपनी रील वायरल करने के लिए खतरनाक स्टंट करता है तो किसी को अपनी ताकत दिखानी होती है, इसलिए वो जान को खतरे में डालता है। ऐसे तमाम वीडियो आपको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़े ही आसानी से मिल जाएंगे। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो लोगों की बेवकूफी देखने को मिलेगी।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लकड़ी पर गन्ना रखा हुआ है। उसी गन्ने पर एक जगह एक शख्स ने अपनी उंगली को रखा हुआ है। दूसरे शख्स के हाथ में कुल्हाड़ी है और वो उस कुल्हाड़ी से उस गन्ने को काटने के लिए तैयार है। कुछ ही देर में कुल्हाड़ी से गन्ने पर ठीक उसी जगह मारता है जहां दूसरे शख्स की उंगली खत्म होती है। इसके बाद दोनों अपना काम बदल लेते हैं और फिर से एक बार वहीं बेवकूफी करते हैं। अब सोचिए अगर कुल्हाड़ी थोड़ी बहुत भी इधर-उधर जाती तो उंगली से हाथ धोना पड़ सकता था।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @floki310 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दोस्ती अमर हो जाती है अगर भरोसा कायम रहे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- दोस्ती अमर हो जाती  है अगर भरोसा कायम रहे और उंगली भी अलग हो जाती अगर थोड़ा सा आगे रहे। दूसरे यूजर ने लिखा- इतना भरोसा तो खुद पर भी नहीं रहता। तीसरे यूजर ने लिखा- दोस्ती एक तरफ रखकर देखो कि ये कितनी मूर्खता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐसी दोस्ती भी नहीं चाहिए, थोड़ी चूक हुई तो हाथ जाएगा।

ये भी पढ़ें-

प्रधानमंत्री बनने के बाद एग्जाम को बैन कर देगा यह बच्चा, Video में खुद कही ये बात

इन दोनों का भाईचारा अलग ही लेवल पर चल रहा है, एक बार आप देखिए इनका Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।