1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इश्क सच में ले डूबा! शख्स का वायरल Video देखकर लोटपोट हो जाएंगे आप, लोग भी ले रहे हैं मजे

इश्क सच में ले डूबा! शख्स का वायरल Video देखकर लोटपोट हो जाएंगे आप, लोग भी ले रहे हैं मजे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 20, 2024 04:15 pm IST,  Updated : Dec 20, 2024 04:15 pm IST

एक मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप जब वीडियो को देखेंगे तो चाहकर भी अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे। वीडियो देखने के बाद लोग भी कमेंट करते हुए मजे ले रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया वायरल वीडियो का एक चलता फिरता अड्डा है। यहां हर दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होते हुए मिल ही जाते हैं। कभी रील के लिए खतरनाक स्टंट करने वालों का वीडियो वायरल होता है तो कभी गजब के जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इसके अलावा भी तमाम तरह के वीडियो जैसे डांस, लड़ाई, टैलेंट आदि वायरल होते हैं। मगर अभी इन सभी से हटकर एक अलग वीडियो वायरल हो रहा जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स पानी के अंदर खड़ा है। वहीं नाव पर एक लड़की खड़ी नजर आ रही है। लड़की कूदने के पोजिशन में खड़ी नजर आ रही है और लड़का ऐसे खड़ा है जैसे वो उसे अपनी बांहों में पकड़ लेगा। कुछ देर इंतजार करने के बाद लड़की कूदती है मगर उसका वजन ज्यादा होने के कारण लड़का बैलेंस नहीं कर पाता है और वो पानी के अंदर चला जाता है। वीडियो के अंत तक वो फिर नजर नहीं आता है। इस वीडियो में 'इश्क तेरा ले डूबा' लगा हुआ है जिसके कारण लोग खूब मजे ले रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @terakyalenadena नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आप जब गाने को ज्यादा गंभीरता से ले लें।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 40 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई को खुद पर ज्यादा ही भरोसा था। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई कहां खो गया? तीसरे यूजर ने लिखा- सच्चे प्यार में डूब गया बेचारा। एक अन्य यूजर ने लिखा- इश्क सच में ले डूबा।

ये भी पढ़ें-

ट्रक के पीछे शख्स का लिखा मैसेज पढ़ लोग लेने लगे मजे, बोले- 'ये शब्द कहीं सुनेला लगता है'

Physics Wallah के टीचर की क्लास को लड़के ने बताया बेकार, गुरु जी ऐसे भड़के कि पूरे खानदान को निपटाने की दे दी धमकी - VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।