1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रेन में जब इस युवक ने किया रुद्राभिषेक, महादेव के जयकारों से गूंज गया भारतीय रेल, देखें वीडियो

ट्रेन में जब इस युवक ने किया रुद्राभिषेक, महादेव के जयकारों से गूंज गया भारतीय रेल, देखें वीडियो

 Published : Feb 07, 2023 03:54 pm IST,  Updated : Feb 07, 2023 04:09 pm IST

एक युवक ट्रेन में ही भगवान शिव की पूजा अर्चना में लीन हो गया। वह रुद्राभिषेक कर रहा होता है।

rudrabhishek in train- India TV Hindi
चलती ट्रेन में रुद्राभिषेक का वायरल वीडियो Image Source : INSTAGRAM/MRAJUDAS_AYODHYA

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई युवक की तारीफ कर रहा है। ट्रेन में शिव भक्ति का एक अलग ही रूप देखा जा सकता है। आपने इससे पहले मंदिरों में रुद्राभिषेक होते हुए देखा होगा। एक युवक ट्रेन में ही भगवान शिव की पूजा अर्चना में लीन हो गया। वह रुद्राभिषेक कर रहा होता है। 

चलती ट्रेन में किया रुद्राभिषेक

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक पुजारी के वेश में नजर आ रहा है। वह चलती ट्रेन में पूजा कर रहा है। वहीं सीट के सामने भगवान भोलेनाथ का शिवलिंग रखकर पूजा कर रहा होता है। आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि युवक रुद्राभिषेक करते हुए नजर आ रहा है। वहीं युवक मंत्र जाप करता दिख रहा है। आप वीडियो के बैकग्राउंड में बजते हुए मंत्र को भी सुन सकते हैं।

यूजर्स के रिएक्शन चौंकाने वाले 
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि कई लोगों को ट्रेन में नमाज पढ़ते देखा होगा। अब एक शिव भक्त को ट्रेन में यात्रा के दौरान भगवान शिव का अभिषेक करते हुए देखें। इस वीडियो को अब तक 46 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो को 8 हजार से ज्यादा लोग लाइक किया है। वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन भी चौंकाने वाले है। एक यूजर ने लिखा कि अभिषेक हो रहा है ये अच्छी बात है लेकिन अशुद्धि हो सकती है ट्रेन में 10 प्रकार के लोग बिना नहाए धोये रहते हैं। अभिषेक के जल को कहां रखोगे। ज़मीन में गिरेगा पैर में लगेगा बहुत सी बात है, जो काम जिस जगह निर्धारित है वहीं करना चाहिए । अगर वो नमाज़ पढ़ रहे हैं तो आप में रामचरितमानस पढ़ सकते हैं। वहीं कई यूजर्स ने भोलनाथ की जय-जयकार भी लगाई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।