1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. फ्लाइट में धोनी के साथ युवक ने बनाया वीडियो, देख फैंस ने कहा- 'मेरे सामने आ जाएंगे तो जान ही निकल जाएगी'

फ्लाइट में धोनी के साथ युवक ने बनाया वीडियो, देख फैंस ने कहा- 'मेरे सामने आ जाएंगे तो जान ही निकल जाएगी'

 Published : Apr 20, 2023 12:43 pm IST,  Updated : Apr 20, 2023 12:43 pm IST

एक युवक ने धोनी के साथ वीडियो शेयर किया है। उस फैन की चेहरे की खुशी देखर अंदाजा लगा सकते हैं कि उसके लिए वो दिन कितना खास होगा, जब उसके सामने खुद धोनी आए होंगे।

made video with dhoni- India TV Hindi
धोनी के साथ वीडियो बनाया Image Source : INSTAGRAM/DHONISM

क्या आप भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैन हैं? तो यह खबर आपके लिए है। हम जानते हैं कि आप धोनी के फैन हैं तो जाहिर सी बात है कि आप यह जानने के लिए उत्सुक होंगे कि धोनी ने ऐसा क्या किया है जो हम उनसे जुड़ी खबर आपको बताने जा रहे हैं। चिंता न करें, धोनी कूल इंसान हैं। वह कुछ भी कर लें, अपने प्रशंसकों को कभी दुखी नहीं कर सकते हैं। उनके लिए भगवान उनके प्रशंसक हैं। वहीं फैंस भी धोनी को अपने भगवान से कम नहीं मानते हैं। अब हो भी ना क्यों फैन्स आखिर तो फैन्स हैं। जैसे इस वीडियो को देख लीजिए, एक युवक ने धोनी के साथ वीडियो शेयर किया है। उस फैन की चेहरे की खुशी देखर अंदाजा लगा सकते हैं कि उसके लिए वो दिन कितना खास होगा, जब उसके सामने खुद धोनी आए होंगे। 

हर फैंस के लिए ये पल एकदम खास

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक फ्लाइट के अंदर नजर आ रहा है। इसमें आप देखेंगे कि बगल की कतार में एक धोनी भी बैठे नजर आ रहे हैं। युवक धोनी को सेल्फी कैमरे से दिखा रहा है। वहीं दूसरे शॉर्ट में धोनी दरवाजे पर खड़े नजर आ रहे हैं। इस दौरान सबसे अच्छा पल तब आता है जब धोनी हल्की सी मुस्कान देते हैं। यह क्षण अद्भुत है।


 
धोनी के फैंस एकदम क्रेजी हैं
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर और धोनी के फैन ने अपनी आईडी से शेयर किया है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि जो बच्चा माही के पीछे लाइन मैं खड़ा है वो कितना लकी है जो माही के साथ है फिर भी उसे कुछ फरक नहीं पड़ रहा है। और यह हम मरे जा रहे हैं माही से मिलने के लिए। एक यूजर ने लिखा कि अगर ऐसे मेरे सामने धोनी आ जाए तो मेरी वही जान ही निकल जाएगी। वीडियो पर धोनी के फैंस अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।