1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. युवक ने ऑटो को किया ऐसा मॉडिफाई कि करोड़ों रुपए की कार पर बैठना जाएंगे भूल, देखें वीडियो

युवक ने ऑटो को किया ऐसा मॉडिफाई कि करोड़ों रुपए की कार पर बैठना जाएंगे भूल, देखें वीडियो

 Published : Mar 31, 2023 01:31 pm IST,  Updated : Mar 31, 2023 01:31 pm IST

एक ऑटो को इस तरह मोडिफाई किया गया है कि उसे देखकर हर कोई दंग रह गया। आपने इससे पहले एक सामान्य ऑटो देखा होगा, जो पीले या गुलाबी रंग में दिखाई देते हैं।

modified auto- India TV Hindi
ऑटो को मॉडिफाई किया Image Source : INSTAGRAM/AUTORIKSHAW KERALA

हमारे देश में एक से बढ़कर एक कलाकार हैं। कुछ कलाकार तो इतने टैलेंटेड होते हैं कि उनके टैलेंट को देखकर आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। ऐसे ही एक टैलेंट की इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। युवक ने अपने टैलेंट से लोगों को हैरान कर दिया है। उसने एक ऑटो को इस तरह मोडिफाई किया कि उसे देखकर हर कोई दंग रह गया। आपने इससे पहले एक सामान्य ऑटो देखा होगा, जो पीले या गुलाबी रंग में दिखाई देते हैं।

ऐसा ऑटो शायद आपने नहीं देखा होगा

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक ऑटोरिक्शा देखा जा सकता है। यह ऑटो रिक्शा बाकी रिक्शा से बिल्कुल अलग है। जिसने भी इस रिक्शा को देखा वो देखता ही रह गया। आप वीडियो में देख सकते हैं कि एक युवक ऑटो के अंदर एक बटन दबाता है, पीछे की तरफ किसी महंगी कार की तरह छत खुल जाती है। गाड़ी की सीट शानदार दिखती है। वहीं गुलाबी रंग ऑटो की शोभा बढ़ा रहा है।

यूजर्स ने की तारीफ

इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि रॉलय रॉल्स ऑटो है। एक यूजर ने लिखा कि शौक बड़ी चीज है। एक यूजर ने लिखा कि भाई के अंदर टैलेंट तो है, इसमें कोई शक नहीं है। एक यूजर ने लिखा कि इस ऑटो पर बैठने का चार्ज भी कहीं अधिक होगा। खैरे पैसे देने में कोई दिक्कत नहीं है कम से कम रॉलस वाली फिलिंग तो आएगी। वीडियो पर अन्य कई यूजर्स ने चौंकाने वाले रिएक्शन दिए हैं। आप बताइए कि आपको ऑटो देखकर कैसा लगा?  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।