1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मछली मार रहा था युवक, फिर जो हुआ जानकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

मछली मार रहा था युवक, फिर जो हुआ जानकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

 Published : Mar 22, 2023 08:46 am IST,  Updated : Mar 22, 2023 02:59 pm IST

इस युवक ने एक मछुआरे की एक मीनट के लिए हवा ही टाइट कर दी। आप भी इस वीडियो को देखेंगे तो कहेंगे कि क्या यार ऐसा मजाक तो बिल्कुल नहीं करना चाहिए था।

prank with fisherman- India TV Hindi
मछुआरे के साथ प्रैंक Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए किसी को कुछ पता नहीं होता है। एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकने वाली है। वीडियो में एक युवक ऐसे प्रैंक करता है कि एक मछुआरे की होश उड़ जाती है। वैस आपको बता दें कि ऐसे कुछ लोग होते हैं जो अपने दोस्तों, परिवार और करीबियों के साथ मज़ाक करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। फिर कुछ ऐसे भी होते हैं जो अजनबियों के साथ मज़ाक करना पसंद करते हैं। जैसे इस युवक ने एक मछुआरे की एक मिनट के लिए हवा ही टाइट कर दी। आप भी इस वीडियो को देखेंगे तो कहेंगे कि क्या यार ऐसा मजाक तो बिल्कुल नहीं करना चाहिए था।

जान बचाकर तेजी से भागता है

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, वीडियो में एक मछुआरा मछली पकड़ने वाली छड़ी के साथ घुटने भर पानी में खड़े होकर मछली पकड़ रहा है। अचानक, एक मगरमच्छ का सिर पीछे से पैरे से सट जाता है।  जब वह इसे देखता है तो वह जोर से चिल्लाता है, मछली पकड़ने वाली छड़ी को फेंक देता है और अपनी जान बचाने के लिए तेजी से पानी के बाहर से भागता है। 

यूजर्स के फनी रिएक्शन 
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पूरी तरह से प्रैंक बेसड है। इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ऐसा मजाक कौन करता है कि इंसान की सांसे ही अटक जाए। एक यूजर ने लिखा कि ये बहुत ही फनी है। वाकई हंसते-हंसते आंख से आंसू आ गए हैं। वीडियो पर कई यूजर्स फनी रिप्लाई कर रहे हैं, जो देखने लायक है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।