1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. युवक अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने ही वाला था कि अचानक गार्ड ने मार दी एंट्री, फिर आगे जो हुआ देख हो जाएंगे हैरान

युवक अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने ही वाला था कि अचानक गार्ड ने मार दी एंट्री, फिर आगे जो हुआ देख हो जाएंगे हैरान

 Published : Apr 18, 2023 04:47 pm IST,  Updated : Apr 18, 2023 04:47 pm IST

एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने वाला होता है लेकिन कुछ ऐसा हो जाता है जिससे उसका प्लान चौपट हो जाता है।

young man about to propose his girlfriend- India TV Hindi
युवक अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने वाला होता Image Source : TWITTER

आपने कभी किसी से प्यार किया? अगर आपको प्यार हुआ होगा तो याद कीजिए कि कैसे आपने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया था। वो पल आपके लिए सबसे खास होगा, जिस दिन आपने अपने दिल की बात अपनी गर्लफ्रेंड को बता दी होगी। ऐसे कई प्रेमी होंगे जिन्होंने अपने अंदाज में प्यार का इजहार किया होगा। इससे जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, जैसे आपने पेरिस में एफिल टावर के सामने कई कपल्स को प्रपोज करते देखा होगा। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने वाला होता है लेकिन कुछ ऐसा हो जाता है जिससे उसका प्लान चौपट हो जाता है।

गार्ड ने प्रपोजल को कर दिया बर्बाद 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि डिज्नीलैंड के सामने एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को अंगूठी देकर प्रपोज करने ही वाला है कि तभी युवक आकर उसे रोक लेता है। वह कहता है कि यहां मत करो और उसे नीचे उतार देता है। इस पल को खास बनाने के लिए युवक ने क्या नहीं सोचा होगा, लेकिन गार्ड पलभर में सारा प्लान चौपट कर देता है। आप समझ सकते हैं कि कपल पर क्या गुजरी होगी।

गार्ड पर लोगों ने जताया आक्रोश
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि डिजनीलैंड पेरिस के कर्मचारी ने शादी के प्रपोजल को बर्बाद कर दिया। वीडियो को देखने के बाद लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अगर ऐसा नियम हैं तो यहां जाने का कोई मतलब नहीं है। एक यूजर ने लिखा कि ऐसे पल को बर्बाद करने से क्या फायदा मिला। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।