1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Girlfriend को बाइक पर बैठाकर युवक कर रहा था स्टंट, इसी बीच हुआ कुछ ऐसा कि अचानक हवा में उड़ गई लड़की

Girlfriend को बाइक पर बैठाकर युवक कर रहा था स्टंट, इसी बीच हुआ कुछ ऐसा कि अचानक हवा में उड़ गई लड़की

 Published : Feb 01, 2023 10:41 pm IST,  Updated : Feb 01, 2023 10:41 pm IST

एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे। इस वीडियो में भी एक युवक स्टंट कर रहा है। इसमें सबसे खास बात यह है कि पीछे एक लड़की बैठी होती है।

viral bike accident video- India TV Hindi
स्टंट करते हो जाती है घटना Image Source : TWITTER

बाइक स्टंट करते युवकों के कई वीडियो आपने सोशल मीडिया पर देखे होंगे। युवक इस तरह से स्टंट करते हैं कि आंखें खुली की खुली रह जाती है। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद लगता है कि क्या इतना खतरनाक स्टंट हो सकता है? यानी वीडियो देखने के बाद यकीन नहीं होता है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे। इस वीडियो में भी एक युवक स्टंट कर रहा है। इसमें सबसे खास बात यह है कि पीछे एक लड़की बैठी होती है। 

युवती बाइक से नीचे गिर जाती है

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक बाइक पर स्टंट कर रहा है। युवक ने युवती को अपनी बाइक पर बिठा लिया होता है। युवक तेजी से बाइक को हवा में ऊपर की ओर उठा देता है। ऐसा वह दो से तीन बार करता है। वहीं, लड़की इस खतरनाक स्टंट के चपेट में आ जाती है। कुछ देर बाद पूरा नजारा बदल जाता है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि जैसे ही युवती युवक को छोड़ती है वह नीचे गिर जाती है।


 
ऐसे स्टंट मौत को ही न्योता देते हैं

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि यहां क्या हुआ? वीडियो को 5 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिसमें युवा अपनी जान जोखिम में डालकर इस तरह के स्टंट करते हैं। ऐसे में कई बार घटना भी घट जाती है और जान चली जाती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।