1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बहू कम बाहुबली ज्यादा लग रही है! लड़की की बॉडी देख आंखें खुली की खुली रह जाएंगी, देखें Video

बहू कम बाहुबली ज्यादा लग रही है! लड़की की बॉडी देख आंखें खुली की खुली रह जाएंगी, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 26, 2025 05:15 pm IST,  Updated : Feb 26, 2025 05:53 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप सभी की आंखें खुली की खुली रहने वाली है। वीडियो को देखने के बाद जिम जाने वाले जवान लड़के अपनी बॉडी की तुलना करने लगेंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में जितना कॉमन स्मार्ट फोन का चलाना है, उतना ही कॉमन लोगों का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहना भी हो गया है। यूथ तो सोशल मीडिया पर है ही, साथ में बुजुर्ग लोग और बच्चे तक सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। कई लोग तो अपने व्लॉग, रील आदि के कारण खूब वायरल भी हुए हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी तमाम तरह के वायरल वीडियो देखे होंगे। कभी जुगाड़ तो कभी लड़ाई करने वालों का वीडियो वायरल होता है। कभी स्टंट का तो कभी कुछ और वीडियो वायरल होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। 

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें लड़की नजर आती है लेकिन वो दूसरी लड़कियों की तरह नॉर्मल नहीं है बल्कि उसने बहुत ही तगड़ी बॉडी बना रखी है। अच्छे से सज-धज कर वो अपनी बॉडी फ्लेक्स करते हुए नजर आती है। कभी बाइसेप्स दिखाती है तो कभी ट्राइसेप्स दिखाती नजर आती है। इसी तरह वो वीडियो में अपनी गजब की बॉडी दिखाती दिखती है। वो कौन है और कहां की रहने वाली है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर bhojpuri_duniya486 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो पर टेक्स्ट लेयर करते हुए लिखा है, 'आज की बहू, पूरा ससुराल डरा हुआ है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहू कम बाहुबली ज्यादा लग रही है। दूसरे यूजर ने लिखा- सास और नंद सोच कर भी गलती से झगड़ा नहीं करेंगी। तीसरे यूजर ने लिखा- रानी नहीं ये राजा लग रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा- इनको श्रंगार नहीं हथियार चाहिए।

ये भी पढ़ें-

इस आदमी ने अंग्रेजी की ऐसी-तैसी कर दी, पढ़ने के बाद आपकी नहीं रुकेगी हंसी

बिना पटरी के ही चलती है ये वाली रेल, Video देखकर आप भी कहेंगे, 'बात तो सही है'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।