1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बीरभूम के मल्लारपुर में बांस झाड़ी के पास 31 जिंदा बम बरामद, इलाके में फैली दहशत

बीरभूम के मल्लारपुर में बांस झाड़ी के पास 31 जिंदा बम बरामद, इलाके में फैली दहशत

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : May 22, 2026 06:25 pm IST,  Updated : May 22, 2026 07:00 pm IST

बंगाल के बीरभूम में तब दहशत फैल गई, जब स्थानीय लोगों को बांस के झुरमुट के पास 31 ज़िंदा बमों का ढेर मिला। गांव वालों ने तालाब के किनारे ये विस्फोटक देखे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

 मल्लारपुर में बांस झाड़ी के पास मिले जिंदा बम - India TV Hindi
मल्लारपुर में बांस झाड़ी के पास मिले जिंदा बम Image Source : REPORTER

बीरभूम: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के मल्लारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोट गांव में शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में जिंदा बम बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बांस झाड़ी के पास एक के बाद एक रखे गए बमों को देखकर स्थानीय लोगों में भय और दहशत का माहौल बन गया।

पुलिस ने बरामद किए 31 जिंदा बम

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कोट गांव के चांदेर मैदान के पास तालाब किनारे स्थित एक बांस झाड़ी के पास ग्रामीणों ने कई ताजा बम पड़े हुए देखे। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके को घेर लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटनास्थल से करीब 31 जिंदा बम बरामद किए गए हैं।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में बम वहां किसने और किस उद्देश्य से छिपाकर रखे थे। पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को भी सूचना दे दी है। बरामद बमों को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पूरे मामले की जांच जारी है।

पूरा इलाका सील

पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा के लिहाज़ से पूरे इलाके को सील कर दिया है, जबकि बम निरोधक दस्ते को बुलाकर इन विस्फोटकों को निष्क्रिय करने का काम शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने इस बात का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि ये बम किसने और किस मकसद से जमा किए थे। फिलहाल गांव और उसके आस-पास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

हाल ही में राज्य विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं, ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में ज़िंदा बमों का मिलना इलाके में चिंता और अटकलों का सबब बन गया है। यह घटना पश्चिम बंगाल में 4 मई को घोषित विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद से जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच सामने आई है। इन चुनावों में भाजपा ने 207 सीटें जीतकर बड़ी जीत हासिल की थी।

रिपोर्ट- बीजू मंडल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।