1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. आसनसोल में मेसी की जीत की अनोखी दुआ, मोम की प्रतिमा की पूजा कर विश्व कप ट्रॉफी का रखा प्रतिरूप

आसनसोल में मेसी की जीत की अनोखी दुआ, मोम की प्रतिमा की पूजा कर विश्व कप ट्रॉफी का रखा प्रतिरूप

 Published : Jul 19, 2026 11:41 pm IST,  Updated : Jul 19, 2026 11:44 pm IST

आसनसोल के प्रसिद्ध मूर्तिकार सुषांत राय ने फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी की मोम की प्रतिमा की विशेष पूजा कर विश्व कप ट्रॉफी का प्रतिरूप रखा। जानिए अर्जेंटीना की जीत को लेकर प्रशंसकों का यह अनोखा उत्साह।

Bengal News - India TV Hindi
आसनसोल में मेसी की जीत की अनोखी दुआ Image Source : REPORTER INPUT

फुटबॉल एक ऐसा खेल है जिसके दीवाने आपको पूरी दुनिया में मिलते हैं। वहीं जब बात फुटबॉल के महानायक लियोनेल मेसी (Lionel Messi) की हो, तो प्रशंसकों का उत्साह और भी बढ़ जाता है। ऐसा ही एक बेहद अनोखा और दिल को छू लेने वाला मामला पश्चिम बंगाल के आसनसोल औद्योगिक क्षेत्र से सामने आया है, जहां मेसी के एक बड़े प्रशंसक ने टीम की जीत के लिए अनूठी प्रार्थना की।

दरअसल, महिशिला स्थित वैक्स म्यूज़ियम के संचालक और प्रसिद्ध मूर्तिकार सुषांत राय लंबे समय से लियोनेल मेसी के बड़े प्रशंसक रहे हैं। उनके इस म्यूज़ियम में देश-विदेश की कई महान हस्तियों, राजनेताओं और खिलाड़ियों की मोम की प्रतिमाएं हैं, जो पर्यटकों के आकर्षण का कड़ा केंद्र बनी रहती हैं। इसी कड़ी में कुछ महीने पहले उन्होंने अपने कौशल का जलवा बिखरते हुए मेसी की एक बेहद आकर्षक मोम की प्रतिमा तैयार की थी।

जीत का था पूरा विश्वास

जैसे ही विश्व कप फुटबॉल के रोमांचक मुकाबलों में अर्जेंटीना ने फाइनल का टिकट पक्का किया, सुषांत राय को अपनी पसंदीदा टीम की जीत का पूरा भरोसा हो गया था। इसी अटूट विश्वास और खुशी के साथ उन्होंने एक खूबसूरत कदम उठाया। उन्होंने मेसी की मोम की प्रतिमा को फूलों की माला अर्पित कर विशेष रूप से उस प्रतिमा की पूजा-अर्चना की। इतना ही नहीं, उन्होंने प्रतिमा के हाथों के पास पहले से ही विश्व कप ट्रॉफी की एक खूबसूरत प्रतिकृति भी स्थापित कर दी थी, जो उनके आत्मविश्वास को दर्शाती है कि उन्हें मेसी की टीम के जीतने पर कितना भरोसा है।

प्रशंसकों ने जताया ऐतिहासिक उत्साह

इस अनोखे जश्न और पूजा के अवसर पर आसनसोल के खेल प्रेमियों और मेसी के अन्य प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा था। प्रशंसकों ने सुषांत राय के इस प्रयास की सराहना की और अर्जेंटीना की सफलता को फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक पल बताया। पूरे औद्योगिक क्षेत्र में मेसी के पोस्टरों और नारों के साथ प्रशंसकों ने अपनी खुशी का प्रदर्शन किया। आपको बता दें कि आसनसोल समेत पूरे पश्चिम बंगाल में फुटबाल के लाखों प्रशंसक हैं। फुटबाल विश्व कप का अंतिम मुकाबला स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा। मेसी के प्रशंसकों को उम्मीद होगी कि अर्जेंटीना ही फुटबाल विश्व कप जीते।

ये भी पढ़ें-

हंप पार करते ही बेकाबू हुआ पत्थरों से भरा डंपर, स्कूटी-टोटो को रौंदते हुए घर में घुसा; दो लोग घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।