1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. अधीर रंजन चौधरी ने बिना हेलमेट चलाया बाइक, सवाल पूछने पर बोले- पुलिस दंडित करेगी तो कोई समस्या नहीं

अधीर रंजन चौधरी ने बिना हेलमेट चलाया बाइक, सवाल पूछने पर बोले- पुलिस दंडित करेगी तो कोई समस्या नहीं

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Oct 15, 2023 04:36 pm IST,  Updated : Oct 15, 2023 04:36 pm IST

पश्चिम बंगाल से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने बिना हेलमेट बाइक चलाई है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अगर इसके लिए पुलिस उन्हें दंडित करती है तो कोई समस्या नहीं है।

Adhir Ranjan Choudhary Viral Video of riding bike without Helmet in west bengal - India TV Hindi
अधीर रंजन चौधरी ने बिना हेलमेट चलाया बाइक Image Source : ANI

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेरहमपुर के पास कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का बिना हेलमेट बाइक चलाने का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्लैटफॉर्म एक्स पर वायरल हुए इस वीडियो में अधीर रंजन चौधरी अपने समर्थकों के साथ खुली सड़क पर बाइक चला रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया हुआ है। इसे लेकर अब लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, वायरल वीडियो को लेकर जब अधीर रंजन चौधरी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, अगर मुझे पुलिस दंडित करती है तो कोई समस्या नहीं है। लेकिन जिस जगह मैं बाइक चला रहा था, वहां कोई था। 

Related Stories

अधीर रंजन ने बिना हेलमेट चलाया बाइक

उन्होंने कहा कि मैंने लंबे समय बाद सवारी की क्योंकि उस जगह से मेरी यादें जुड़ी हुई हैं। बता दें कि लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी आए दिन अपने बयानों और हरकतों के कारण चर्चा में बने रहते हैं। अधीर रंजन पश्चिम बंगाल के बेरहमपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। उन्होंने साल 2022 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर भी टिप्पणी की थी, जिसके बाद से खूब राजनीतिक घमासान देखने को मिला था। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने अधीर रंजन को जवाब तलब करने को कहा था। हालांकि उन्होंने राष्ट्रपति पर दिए गए विवादित बयान पर चिट्ठी लिखकर माफी मांगी थी। 

अब अधीर रंजन ने दिया बयान

बता दें कि अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल की बेरहमपुर सीट से सांसद हैं। इंडिया टीवी  के शो आपकी अदालत में जब वो आए तब उन्होंने बयान दिया था कि एक समय पर वो नक्सली थे। उन्हें कई गोलियां लगी हैं। इसके बाद कॉलेज के दिनों से ही वो छात्र राजनीति में एक्टिव हो गए और फिर एक समय बाद कांग्रेस से जुड़ गए। बता दें कि अधीर रंजन चौधरी उन चुनिंदा कांग्रेस नेताओं ने में से हैं जो हमेशा अपनी सीट को बचा लेते हैं। बता दें कि अधीर रंजन चौधरी लोकसभा में अक्सर प्रधानमंत्री हों या सत्ताधारी दल के अन्य नेता, उन्हें लेकर कटाक्ष करते दिख जाते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।