1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. असम में विवाद के बाद आज बंगाल में प्रवेश करेगी राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

असम में विवाद के बाद आज बंगाल में प्रवेश करेगी राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Jan 25, 2024 09:04 am IST,  Updated : Jan 25, 2024 09:04 am IST

विपक्षी दलों की INDI अलायंस की अहम नेता ममता बनर्जी ने बीते दिन ही कांग्रेस को बड़ा झटका दिया था। इस बीच अब राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बंगाल में प्रवेश करने वाली है।

बंगाल में भारत जोड़ो न्याय यात्रा।- India TV Hindi
बंगाल में भारत जोड़ो न्याय यात्रा। Image Source : PTI

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को असम में भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। हालात यहां तक हो गए हैं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हो गई है और राहुल गांधी समेत कई अन्य कांग्रेस नेताओं पर असम पुलिस ने FIR भी दर्ज की है। इन विवादों के बीच राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बंगाल में प्रवेश करने जा रही है। कांग्रेस की ये यात्रा 25 जनवरी को बंगाल के कूच बिहार जिले के बक्शिरहाट से राज्य में प्रवेश करेगी। 

बंगाल में अकेले लड़ेगी तृणमूल- ममता

विपक्षी दलों की INDI अलायंस की अहम नेता ममता बनर्जी ने बीते दिन ही कांग्रेस को बड़ा झटका दिया था। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के साथ मेरी कोई चर्चा नहीं हुई। मैंने हमेशा कहा है कि बंगाल में हम अकेले लड़ेंगे। उन्होंने कहा था कि  राहुल गांधी की न्याय यात्रा हमारे राज्य से गुजर रही है लेकिन हमें इसके बारे में सूचित नहीं किया गया है। 

राहुल को लोकसभा चुनाव के बाद गिरफ्तार करेंगे

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बात की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का मुख्य उद्देश्य असम को अस्थिर करना था। अब वह धुबरी में न्याय यात्रा करना चाहते हैं। मुझे कोई आपत्ति नहीं है। बिस्वा ने कहा कि हम उन्हें लोकसभा चुनाव के बाद गिरफ्तार करेंगे। अगर हम उन्हें उससे पहले गिरफ्तार करते हैं तो इस मुद्दे का राजनीतिकरण किया जाएगा। 

क्या है पूरा मामला?

गुवाहाटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। राहुल गांधी ने बस के ऊपर खड़े होकर लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि कांग्रेस के लोगों ने बैरिकेड हटा दिए हैं, लेकिन हम कानून नहीं तोड़ेंगे। राहुल गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बब्बर शेर करार दिया था। उन्होंने कहा था कि आपको यह नहीं सोचना चाहिए कि हम कमजोर हैं। हमने बैरिकेड हटा दिए हैं।

ये भी पढ़ें- हिमंत बिस्वा शर्मा का बड़ा ऐलान, 'लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी को गिरफ्तार किया जाएगा'

ये भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश में कांग्रेस 'गंदी' राजनीति कर रही, आखिर क्यों भड़क गए सीएम जगन रेड्डी?

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।