1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. अमित शाह विश्व भारती पहुंचे, गुरुदेव रवींद्रनाथ ट्रैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित की

अमित शाह विश्व भारती पहुंचे, गुरुदेव रवींद्रनाथ ट्रैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित की

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 20, 2020 02:19 pm IST,  Updated : Dec 20, 2020 02:19 pm IST

अमित शाह ने उपासना गृह और संगीत भवन का दौरा किया, जहां पर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत रवींद्र संगीत की प्रस्तुति देंगे।

Amit Shah in shantiniketan । अमित शाह विश्व भारती पहुंचे, गुरुदेव रवींद्रनाथ ट्रैगोर को श्रद्धांजलि - India TV Hindi
अमित शाह विश्व भारती पहुंचे, गुरुदेव रवींद्रनाथ ट्रैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित की Image Source : TWITTER/ANI

शांति निकेतन. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। रविवार को वो विश्वभारती पहुंचे और उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में रवींद्र भवन में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित की। अमित शाह ने उपासना गृह और संगीत भवन का दौरा किया, जहां पर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत रवींद्र संगीत की प्रस्तुति देंगे। अमित शाह ने विश्वविद्यालय परिसर के रवींद्र भवन में गुरुदेव टैगोर को पुष्पांजलि अर्पित की। अमित शाह कड़ी सुरक्षा के बीच करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय पहुंचे।

यहां से निकलने के बाद अमित शाह ने कहा कि आज मेरे लिए बड़े सौभाग्य का दिन है कि मुझे विश्वभारती में जाकर उस महामानव को श्रद्धांजलि देने का मौका मिला जिसने दुनियाभर में भारतीय ज्ञान, दर्शन, कला, साहित्य की गूंज मजबूत की। गुरु देव और महात्मा गांधी जहां रहे थे मैंने वहां कुछ समय बिताया।

कल भाजपा में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी और नौ विधायक

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम आंदोलन का चेहरा रहे शुभेंदु अधिकारी शनिवार को नौ विधायकों और तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद के साथ शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। इस राजनीतिक घटनाक्रम से राज्य में भगवा पार्टी का मनोबल बढ़ता नजर आया और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव आने तक वह अपनी पार्टी में अकेली रह जाएंगी। अधिकारी, राज्य में ममता के बाद बड़ा जनाधार रखने वाले तृणमूल कांग्रेस में दूसरे प्रमुख नेता थे। उन्होंने राज्य मंत्रिमंडल, विधानसभा और तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

साथ ही, महीनों से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए, जो आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में एक मजबूत दावेदार बन कर उभरी है। राज्य में यह चुनाव अप्रैल-मई 2021 में होने की संभावना है। कभी तृणमूल के क्षत्रप रहे अधिकारी राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता में काबिज होने की ममता की कोशिश को नुकसान पहुंचा सकते हैं। दरअसल, अधिकारी के परिवार का जंगलमहल क्षेत्र में और इससे लगे जिलों में करीब 35-40 विधानसभा सीटों पर अच्छा-खासा प्रभाव है।

उनके पिता शिशिर अधिकारी ओर भाई दिव्येंदु लोकसभा सदस्य हैं तथा उनका एक अन्य भाई विधायक है। हालांकि, अधिकारी परिवार के अन्य सदस्य शनिवार को भाजपा में शामिल नहीं हुए, लेकिन उनके शुभेंदु अधिकारी के पीछे मजबूती से खड़े रहने की संभावना है। उनके करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी। शाह की रैली में भाजपा में शामिल हुए अन्य नेताओं में वर्धमान पूर्वी लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस से दो बार सांसद रहे सुनील मंडल, तृणमूल कांग्रेस विधायक बनाश्री मैती, शीलभद्र दत्ता, विश्वजीत कुंडु, शुक्र मुंडा और सैकत पांजा, माकपा के तापसी मंडल, भाकपा के अशोक डिंडा और कांग्रेस विधायक सुदीप मुखर्जी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।