1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बंगाल की खाड़ी में आज सुबह सुबह 4.2 तीव्रता का भूकंप आया, हरियाणा में भी डोली धरती, जानें

बंगाल की खाड़ी में आज सुबह सुबह 4.2 तीव्रता का भूकंप आया, हरियाणा में भी डोली धरती, जानें

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Dec 02, 2025 09:26 am IST,  Updated : Dec 02, 2025 10:01 am IST

मंगलवार की सुबह सुबह बंगाल की खाड़ी में 4.2 की तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के तेज झटके से लोग दहशत में आ गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी दी है। इससे पहले हरियाणा में भी आया था भूकंप।

बंगाल की खाड़ी में आया भूकंप- India TV Hindi
बंगाल की खाड़ी में आया भूकंप Image Source : FILE PHOTO

कोलकाता: बंगाल की खाड़ी में आज सुबह सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी दी। केंद्र ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में आज सुबह 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए, यह झटका सुबह 07:26 पर महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र समुद्र के भीतर 35 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप के कारण लोग दहशत में आ गए, हालांकि फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

सोमवार की रात हरियाणा में आया था भूकंप

भारत में 21 नवंबर को 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। यह झटका रात 02:41 बजे 10 किलोमीटर की गहराई में आया था। इसके बाद आज बंगाल की खाड़ी में भूकंप की यह घटना सामने आई है। उधर, हरियाणा में भी सोमवार की देर रात भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 बताई गई थी। सोमवार को यह भूकंप रात 9:22 बजे आया था। इसका केंद्र सोनीपत जिले में 5 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। स्थानीय प्रशासन के अनुसार किसी तरह की क्षति की कोई बड़ी जानकारी सामने नहीं आई है।


रविवार को नेपाल में भी आया था भूकंप
रविवार को नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत के बाजहांग जिले में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था। दोपहर 12:09 बजे महसूस किए गए इस भूकंप के झटके का केंद्र सैपाल पर्वत क्षेत्र में स्थित था। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र (NEMRC) ने बताया कि झटके बाजुरा समेत आसपास के कई जिलों में महसूस किए गए। हालांकि, अभी तक किसी भी नुकसान की सूचना नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।