1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. VIDEO: मुर्गी के अंडे से निकला सांप का बच्चा! मां का दावा- बच्चे के लिए करने जा रही थी फ्राई, रह गई दंग

VIDEO: मुर्गी के अंडे से निकला सांप का बच्चा! मां का दावा- बच्चे के लिए करने जा रही थी फ्राई, रह गई दंग

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jun 08, 2024 05:21 pm IST,  Updated : Jun 08, 2024 05:21 pm IST

पश्चिम बंगाल के पांडवेश्वर स्थित एक गांव में हड़कंप मचा हुआ है। यहां के एक घर के लोगों का दावा है कि उन्होंने मुर्गी का अंडा खाने के लिए बनाने की कोशिश की थी। इस दौरान अंडे को फोड़ा गया तो उसमें से एक सांप का बच्चा निकला।

egg- India TV Hindi
मुर्गी के अंडे से निकला सांप का बच्चा Image Source : INDIA TV

पांडवेश्वर: पश्चिम बंगाल के पांडवेश्वर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक गांव में मुर्गी के अंडे से सांप का बच्चा निकलने का दावा किया जा रहा है। इस मामले के बारे में सुनकर हर कोई हैरान है।

क्या है पूरा मामला?

मामला पांडवेश्वर थाना क्षेत्र के श्यामला क्षेत्र के खोट्टाडीही गांव का है। यहां के डांगाल पाडा निवासियों का दावा है कि जब मुर्गी का अंडा तोड़ा गया तो उसमें से सांप का बच्चा निकला। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोग दहशत में हैं और अंडा खाने से परहेज कर रहे हैं।

दरअसल खुटटाडीह गांव निवासी शेख मन्नान की पत्नी माला बीबी का दावा है कि उन्होंने सुबह के वक्त अपने बेटे के लिए मुर्गी का एक अंडा तोड़ा। लेकिन उसमें से एक सांप का बच्चा निकला।

स्थानीय निवासी सोमनाथ मंडल ने बताया कि इस तरह की दुर्लभ घटना पहली बार उनके इलाके में देखी गई। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। उन्होंने जनता को आगाह किया कि ऐसी घटनाएं कहीं और भी हो सकती हैं इसलिए अंडा खाने से पहले जांच कर लें, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती है। (इनपुट: बीजू मंडल)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।