1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बलरामपुर सीट पर किसकी हुई जीत, रिजल्ट हुआ आउट; जानें पूरा अपडेट

बलरामपुर सीट पर किसकी हुई जीत, रिजल्ट हुआ आउट; जानें पूरा अपडेट

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : May 04, 2026 08:17 am IST,  Updated : May 05, 2026 12:45 pm IST

Balrampur Election Result 2026: बलरामपुर सीट पर मतगणना समाप्त हो गई है। चुनाव आयोग के मुताबिक इस सीट पर बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है।

बलरामपुर सीट।- India TV Hindi
बलरामपुर सीट। Image Source : INDIA TV

Balrampur Election Result 2026: पश्चिम बंगाल में सोमवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरु हुई। बलरामपुर निर्वाचन क्षेत्र में काउंटिंग के बाद अब नतीजे भी सामने आ गए हैं। इस सीट पर बीजेपी के जलधर महतो ने टीएमसी के शांतिराम महतो को हराया। जलधर महतो को 118421 वोट मिले, जबकि शांतिराम महतो को 83370 वोट मिले। इस तरह से बीजेपी ने 35051 वोटों के साथ बाघमुंडी सीट पर जीत दर्ज कर ली है। बलरामपुर सीट पर इस बार कुल 10 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे। इनमें बीजेपी, टीएमसी, कांग्रेस, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया (कम्युनिस्ट), बसपा और कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) प्रमुख रुप से शामिल थे। कई निर्दलीय प्रत्याशी भी इस चुनाव में अपनी किस्मत अजमा रहे थे। साल 2021 में हुए विधानसभा चुनावों में यह सीट बीजेपी ने जीती थी। इस बार भी लड़ाई बीजेपी और टीएमसी के बीच मुख्य तौर पर देखी जा रही थी।

 

बलरामपुर सीट पर मुख्य प्रत्याशी

बलरामपुर विधानसभा सीट पर प्रमुख उम्मीदवारों की बात करें तो यहां पर बीजेपी ने जलधर महतो को टिकट दिया। इसके अलावा टीएमसी ने शांतिराम महतो और कांग्रेस ने सुकांता महतो को उम्मीदवार बनाया। वहीं कई निर्दलीय प्रत्याशी भी इस सीट पर अपनी किस्मत आजमा रहे थे।

बलरामपुर सीट के चुनाव परिणाम 2021

बलरामपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पुरुलिया जिले का हिस्सा है। साल 2021 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांटे का मुकाबला देखने को मिला था। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 2021 के विधानसभा चुनावों के दौरान बलरामपुर निर्वाचन क्षेत्र में 2,38,113 मतदाता थे। 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में, भारतीय जनता पार्टी के नेता बनेश्वर महतो ने 89,521 वोट प्राप्त कर टीएमसी नेता शांतिराम महतो को हराया, जिन्हें 89,098 वोट मिले थे। बनेश्वर महतो ने शांतिराम महतो को 423 वोटों के अंतर से हराया था।

बलरामपुर सीट के चुनाव परिणाम 2016

वहीं 2016 के विधानसभा चुनाव में बलरामपुर निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2,24,133 थी। साल 2016 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में, टीएमसी नेता शांतिराम महतो ने 82,086 वोट प्राप्त कर कांग्रेस के उम्मीदवार जगदीश महतो को हराया, जिन्हें 71,882 वोट मिले थे। शांतिराम महतो ने जगदीश महतो को 10,204 वोटों के अंतर से हराया था। साल 2016 में पश्चिम बंगाल की बलरामपुर विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।