1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. 2-2 आधार, 2-2 पैन कार्ड, बांग्लादेशी मॉडल शांता पॉल का कौन है मददगार? यहां जानिए घुसपैठ की पूरी पिक्चर-VIDEO

2-2 आधार, 2-2 पैन कार्ड, बांग्लादेशी मॉडल शांता पॉल का कौन है मददगार? यहां जानिए घुसपैठ की पूरी पिक्चर-VIDEO

 Reported By: Onkar Sarkar Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Aug 01, 2025 12:44 pm IST,  Updated : Aug 01, 2025 01:31 pm IST

जांच में पता चला कि वह बांग्लादेश की दो मशहूर कंपनियों के लिए मॉडल भी थी। उसने कई सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस को शक हुआ कि एक महिला के इतने सारे पते कैसे हो सकते हैं?

गिरफ्तार मॉडल शांता पॉल- India TV Hindi
गिरफ्तार मॉडल शांता पॉल Image Source : REPORTER INPUT

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बांग्लादेशी मॉडल को गिरफ्तार किया गया है। जो फर्जी तरीके से जादवपुर इलाके में रह रही थी। कोलकाता पुलिस ने छापेमारी कर बांग्लादेशी मॉडल को गिरफ्तार किया है। उसके पास वीजा नहीं था।

टीवी एंकर और अभिनेत्री भी रह चुकी है ये मॉडल

भारत में आधार कार्ड, वोटर आईडी, राशन कार्ड बनाकर कई साल से रह रही थी। पुलिस ने कई दस्तावेज बरामद किए हैं। मॉडल का नाम शांता पॉल है। वो बांग्लादेश में टीवी एंकर और अभिनेत्री रह चुकी है। कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भी हिस्सा ले चुकी है।

वोटर आईडी और राशन कार्ड भी बरामद

पुलिस अब UIDAI, चुनाव आयोग और फूड डिपार्टमेंट से संपर्क कर रही है कि कैसे भारत के दस्तावेज कैसे बने? मॉडल शांता पॉल के फ्लैट से बांग्लादेशी पासपोर्ट, रीजेंट एयरवेज का कर्मचारी कार्ड, ढाका बोर्ड का परीक्षा प्रवेश पत्र, दो अलग-अलग पते वाले आधार कार्ड, वोटर आईडी और राशन कार्ड बरामद किए गए हैं।

किराए के मकान में रहती थी शांता पॉल

पुलिस के मुताबिक, शांता पॉल 2024 से एक शख्स के साथ जादवपुर इलाके में किराए के मकान पर रहती थी। इसके साथ मॉडल रहती थी। अब उस शख्स की भी पहचान की जा रही है। कोर्ट ने उसे 8 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है। हर एंगल से जांच की जा रही है कि आखिर अवैध तरीके से रहने का मकसद क्या था?

स्कूल सर्टिफिकेट और एयरलाइन आईडी कार्ड भी मिले

मॉडल के पास से बांग्लादेशी माध्यमिक स्कूल सर्टिफिकेट और एयरलाइन आईडी कार्ड भी मिले हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शांता ने किस दस्तावेज के आधार पर अपना आधार कार्ड हासिल किया। इसके लिए लालबाजार ने यूआईडीएआई अधिकारियों से संपर्क किया है। 

बांग्लादेशी पासपोर्ट और वीजा की अवधि हो गई थी समाप्त

कोलकाता पुलिस सूत्रों के अनुसार, बांग्लादेशी मॉडल के पास से बरामद बांग्लादेशी पासपोर्ट और वीजा की अवधि कई महीने पहले ही समाप्त हो चुकी थी। यह मॉडल पहले बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल आती-जाती थी। वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी वह बांग्लादेश नहीं लौटी। कोलकाता के जादवपुर की रहने वाली बांग्लादेशी मॉडल शांता पाल ने दो फर्जी आधार कार्ड, राशन कार्ड और वोटर कार्ड बनवाए थे। पुलिस पूरे मामले की आगे जांच कर रही है।

शेख मोहम्मद असरफ के साथ की शादी

गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक शांता पाल का आंध्र प्रदेश के शेख मोहम्मद असरफ नाम के एक व्यक्ति के साथ विवाह पंजीकरण प्रमाणपत्र बरामद किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने शेख मोहम्मद असरफ का ड्राइविंग लाइसेंस भी बरामद किया है। विवाह प्रमाणपत्र के अनुसार, उनकी शादी 5 जून को हुई थी। साथ ही संदिग्ध तरीके से शांता पाल के हर दस्तावेज में अलग-अलग जगह का पता दिया गया है। जैसे, आधार कार्ड में बर्धमान जिले का पता। वह जादवपुर थाना अंतर्गत विक्रमगढ़ में किराए पर रहता था। पुलिस बरामद सभी जानकारियों की जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।