1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Barasat Election Result 2026 Live Updates: बारासात सीट पर कौन जीता? देखें रिजल्ट

Barasat Election Result 2026 Live Updates: बारासात सीट पर कौन जीता? देखें रिजल्ट

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 04, 2026 08:19 am IST,  Updated : May 05, 2026 08:22 am IST

पश्चिम बंगाल की बारासात सीट के नतीजे सामने आ चुके हैं। यहां आपको बारासात सीट के चुनाव नतीजों के बारे में जानकारी मिलेगी।

Barasat- India TV Hindi
बारासात सीट Image Source : INDIA TV

बारासात: पश्चिम बंगाल में चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। यहां 2 चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे, जिसमें से पहले चरण के लिए 23 अप्रैल और दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। ऐसे में अगर आप पश्चिम बंगाल की बारासात सीट के बारे में जानना चाहते हैं तो यहां आपको इस सीट के नतीजे देखने को मिलेंगे। इस सीट पर बीजेपी के शंकर चटर्जी को जीत मिली है।

इस सीट का इतिहास क्या है?

बारासात सीट पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले में है। इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस मजबूत स्थिति में रही और साल 2011 से इस सीट पर जीत का झंडा कायम किए हुए है। टीएमसी के दीपक चक्रवर्ती ने यहां से लगातार 3 बार चुनाव जीता है। इस बार यहां कांटे की टक्कर है क्योंकि 2021 के चुनावों में बीजेपी का प्रदर्शन सुधरा था। 

साल 2021 में हुए चुनाव में यहां से टीएमसी के चिरंजीत चक्रबर्ती जीते थे और उन्होंने 1,04,431 वोट हासिल किए थे। दूसरे नंबर पर बीजेपी के शंकर चटर्जी रहे थे और उन्हें 80,648 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर AIFB के संजीव चट्टोपाध्याय रहे थे और उन्हें 34,171 वोट मिले थे।

साल 2016 के चुनाव में यहां से टीएमसी के चिरंजीत चक्रबर्ती जीते थे और उन्हें 99,667 वोट मिले थे। यहां से दूसरे नंबर पर AIFB के संजीव चट्टोपाध्याय रहे थे। उन्हें 74,668 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर बीजेपी के डॉ बिथिका आए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।