1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बंगाल चुनाव के लिए BJP ने 13 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की, मैनागुड़ी में उम्मीदवार बदला

बंगाल चुनाव के लिए BJP ने 13 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की, मैनागुड़ी में उम्मीदवार बदला

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Mar 31, 2026 10:13 am IST,  Updated : Mar 31, 2026 11:42 am IST

भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 13 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की है और साथ ही मैनागुड़ी निर्वाचन क्षेत्र में उम्मीदवार को भी बदल दिया है।

बंगाल चुनाव के लिए...- India TV Hindi
बंगाल चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की चौथी लिस्ट Image Source : PTI

भाजपा ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 13 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की है और साथ ही मैनागुड़ी निर्वाचन क्षेत्र में उम्मीदवार को भी बदल दिया है। भाजपा की इस चौथी सूची में 13 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। वहीं दूसरी सूची में घोषित एक उम्मीदवार का नाम भी बदला गया है। सूची के अनुसार, दूसरी सूची में घोषित मैनागुड़ी (अनुसूचित जाति) सीट से अब दालिम रॉय भाजपा के उम्मीदवार होंगे। 

भाजपा की चौथी लिस्ट जारी
Image Source : PTIभाजपा की चौथी लिस्ट जारी


भाजपा की इस नई सूची के अनुसार, सिताई सीट से आशुतोष वर्मा नाटाबाड़ी से गिरिजा शंकर रॉय, बागदा से सोमा ठाकुर, मगराहाट पूर्व से उत्तम कुमार बनिक और फालटा से देबांगशु पांडा को टिकट दिया गया है। वहीं सोनारपुर उत्तर से देबाशीष पाठक, हावड़ा दक्षिण से श्यामल हाती, पंचला सीट से रंजन कुमार पॉल, चंडीपुर से पीयूष कांति दास, गारबेटा से प्रदीप लोढ़ा, मेमारी से मानव गुहा और बाराबनी सीट से अरिजीत रॉय भाजपा उम्मीदवार होंगे।  

भाजपा की चौथी लिस्ट जारी
Image Source : PTIभाजपा की चौथी लिस्ट जारी


केंद्रीय मंत्री की पत्नी सोमा ठाकुर चौरंगी से लड़ेंगी चुनाव

केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर की पत्नी सोमा ठाकुर को उत्तर 24 परगना जिले के बागदा से मैदान में उतारा गया है। साथ ही, हाल ही में कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल हुए संतोष पाठक को BJP ने कोलकाता के चौरंगी विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है। नई सूची के अनुसार, हावड़ा दक्षिण से श्यामल हाटी, नटबाड़ी से गिरिजा शंकर राय और सीताई से आशुतोष वर्मा चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा, मगराहाट पूर्व से उत्तम कुमार बनिक, फाल्टा से देबांशु पांडा, सोनारपुर उत्तर से देवाशीष धर और पांचला सीट से रंजन कुमार पॉल मैदान में उतरेंगे।

पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 23 और 29 अप्रैल को कराया जाएगा, जबकि मतगणना चार मई को होगी। विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत चरम पर है, सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी हमले जारी हैं। चुनावी रैलियां चल रही हैं और जनता भी फुल इलेक्शन मोड में है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।