1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बॉर्डर पर बंकर बना रहा बांग्लादेश, किसानों को गोली मारने की दे रहा धमकी, आखिर चाहता क्या है यह पड़ोसी मुल्क?

बॉर्डर पर बंकर बना रहा बांग्लादेश, किसानों को गोली मारने की दे रहा धमकी, आखिर चाहता क्या है यह पड़ोसी मुल्क?

 Published : Jan 23, 2025 07:01 pm IST,  Updated : Jan 23, 2025 07:33 pm IST

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार कई बार भारत विरोधी बयान दे चुकी है। इससे भारत-बांग्लादेश सीमा भी कई बार तनाव की स्थिति बनी है। वहीं सीमा पर फेंसिंग के काम को भी रोका जा रहा है।

India Bangladesh Border- India TV Hindi
भारत-बांग्लादेश सीमा Image Source : FILE

मालदा: बांग्लादेश अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पहले बॉर्डर पर कई जगह भारत की ओर से किए जा रहे बाड़ लगाने के काम को रोका वहीं अब वह भारत से लगती सीमा पर बंकर बना रहा है।   बांग्लादेश ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के सुखदेवपुर गांव के पास सीमा के 0 प्वाइंट पर बंकर बनाया है। 

बंकर में हथियारों से लैस हैं जवान

भारतीय किसानों की शिकायत है कि बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश ने बंकर बनाया और हथियारों के साथ वहीं रह रहे हैं। जब भारतीय किसान बीएसएफ के साथ फेंसिंग लगाने का काम करने जाते हैं तो बांग्लादेश की तरफ से आपत्ति जताई जाती है। बीजीबी की ओर से गोली मारने की दी धमकी भी दी जाता है। किसानों का कहना है कि वे खेती का काम ठीक तरीके से नहीं कर पा रहे हैं। उनका यह भी कहना है कि बंकर में बैठे बीजेबी के जवान बांग्लादेशियों को भारत की जमीन पर लगी फसल को काटने के लिए उत्साहित करते हैं। इससे तनाव बढ़ता है।

सीमा पर कंटीले तार लगाने के काम को रोक रहा बांग्लादेश

दरअसल, शेख़ हसीना ने अगस्त में बांग्लादेश छोड़ दिया और फिर बांग्लादेश में अस्थिरता शुरू हो गई। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार कई बार भारत विरोधी बयान दे चुकी है। इससे भारत-बांग्लादेश सीमा भी कई बार तनाव की स्थिति बनी है। बांग्लादेश पश्चिम बंगाल से सटे 2217 किलोमीटर क्षेत्र में हर जगह फेंसिंग या कंटीले तार लगाने के काम को रोक रहा है। बांग्लादेश जानता है कि भारत की सीमा पर फेंसिंग लगाने से बांग्लादेशी तस्करों को दिक्कत होगी। इसलिए बांग्लादेश उन्हें बचाने के लिए फेंसिंग लगाने का काम पूरा नहीं होने दे रहा है।

इससे पहले भारत-बांग्लादेश सीमा पर पिछले शनिवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की सीमा चौकी के नजदीक दोनों देशों के किसानों के बीच कहासुनी के बाद हुई संक्षिप्त झड़प की वजह से तनाव पैदा हो गया था।  बीएसएफ और उसके बांग्लादेशी समकक्ष बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने तत्काल हस्तक्षेप किया और जल्द ही स्थिति को नियंत्रित कर लिया। बीएसएफ के मुताबिक यह घटना पूर्वाह्न करीब 11:45 बजे हुई जब अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास काम कर रहे भारतीय किसानों ने बांग्लादेशी किसानों पर फसल चोरी करने का आरोप लगाया।  कहासुनी ने जल्द ही उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के किसान बड़ी संख्या में एकत्र हो गए, एक-दूसरे को गालियां देने लगे और एक-दूसरे पर पत्थरबाजी करने लगे थे। (रिपोर्ट-ओंकार)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।