1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. चुनाव बाद हिंसा मामला: CBI ने एक और केस दर्ज किया, अब तक कुल 49 मामले किए दर्ज

चुनाव बाद हिंसा मामला: CBI ने एक और केस दर्ज किया, अब तक कुल 49 मामले किए दर्ज

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 17, 2021 10:53 pm IST,  Updated : Dec 17, 2021 10:53 pm IST

सीबीआई ने कहा कि ताजा मामले में आरोपी व्यक्तियों ने कथित तौर पर रिवॉल्वर, लोहे की छड़, चाकू और फावड़े से उस व्यक्ति के घर पर हमला किया और उसकी पिटाई की। एजेंसी ने बताया कि इसमें से एक आरोपी ने पीड़ित की पत्नी को भी पकड़ लिया और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार करने का प्रयास किया।

चुनाव बाद हिंसा मामला: CBI ने एक और केस दर्ज किया, अब तक कुल 49 मामले किए दर्ज- India TV Hindi
चुनाव बाद हिंसा मामला: CBI ने एक और केस दर्ज किया, अब तक कुल 49 मामले किए दर्ज Image Source : PTI FILE PHOTO

Highlights

  • CBI ने बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा मामले में 25 लोगों के खिलाफ दर्ज किया नया मामला
  • एजेंसी ने अब तक 49 मामले दर्ज किए हैं
  • कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर राज्य में चुनाव बाद हिंसा की घटनाओं की जांच कर रही है एजेंसी

कोलकाता: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि उसने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा के सिलसिले में एक और मामला दर्ज किया है। जांच एजेंसी ने कहा कि ताजा मामला 25 लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है, जिन्होंने दो मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद बीरभूम जिले के जात्रा इलाके में एक व्यक्ति की कथित तौर पर पिटाई की और उसकी पत्नी से बलात्कार का प्रयास किया।

कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर राज्य में चुनाव बाद हिंसा की घटनाओं की जांच कर रही एजेंसी ने अब तक 49 मामले दर्ज किए हैं, जिनमें ताजा मामला भी शामिल है। सीबीआई ने कहा कि ताजा मामले में आरोपी व्यक्तियों ने कथित तौर पर रिवॉल्वर, लोहे की छड़, चाकू और फावड़े से उस व्यक्ति के घर पर हमला किया और उसकी पिटाई की। एजेंसी ने बताया कि इसमें से एक आरोपी ने पीड़ित की पत्नी को भी पकड़ लिया और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार करने का प्रयास किया।

इसके अनुसार महिला ने अपनी इज्जत बचाने के लिए आत्मदाह करने के उद्देश्य से अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाला, जिसके बाद आरोपी घर से फरार हो गया। पुलिस ने कथित तौर पर मामला दर्ज नहीं किया, जिसके बाद परिवार ने अपना घर छोड़ दिया और एक रिश्तेदार के यहां शरण ली। सीबीआई ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।