1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सीबीआई ने जम्मू कश्मीर के 3 पीडब्ल्यूडी अधिकारी रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए

सीबीआई ने जम्मू कश्मीर के 3 पीडब्ल्यूडी अधिकारी रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 03, 2021 07:02 pm IST,  Updated : Dec 03, 2021 07:02 pm IST

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया, ‘‘शिकायतकर्ता ने कहा कि उसकी कंपनी को 2017-18 के दौरान रियासी में एक चिकित्सा उप-केंद्र के निर्माण के लिए निविदा दी गई थी और उसने परियोजना के एक हिस्से को पूरा किया था। हालांकि, शेख ने परियोजना की तकनीकी मंजूरी से संबंधित फाइल को आगे बढ़ाने के लिए तीन लाख रुपये की रिश्वत की मांग की।’’

सीबीआई ने जम्मू कश्मीर के 3 पीडब्ल्यूडी अधिकारी रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए- India TV Hindi
सीबीआई ने जम्मू कश्मीर के 3 पीडब्ल्यूडी अधिकारी रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए Image Source : PTI FILE PHOTO

Highlights

  • 3 अधिकारियों को उधमपुर के रियासी में एक ठेकेदार से 1.5 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया
  • जम्मू, उधमपुर और श्रीनगर में आरोपियों के कार्यालय और आवासीय परिसरों की तलाशी ली गई
  • 'PWD इंजीनियरों ने शिकायतकर्ता को एक निश्चित स्थान पर मिलने और रिश्वत का भुगतान करने के लिए कहा था'

नयी दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जम्मू कश्मीर के लोक निर्माण विभाग के तीन अधिकारियों को उधमपुर के रियासी में एक ठेकेदार से 1.5 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने पीडब्ल्यूडी (आर एंड बी), परिक्षेत्र उधमपुर-रियासी के अधीक्षण अभियंता हिलाल अहमद शेख, तकनीकी अधिकारी पी के कौल और कनिष्ठ अभियंता संजय कौल को हिरासत में ले लिया और उनके आवास और कार्यालय परिसर में तलाशी ली।

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया, ‘‘शिकायतकर्ता ने कहा कि उसकी कंपनी को 2017-18 के दौरान रियासी में एक चिकित्सा उप-केंद्र के निर्माण के लिए निविदा दी गई थी और उसने परियोजना के एक हिस्से को पूरा किया था। हालांकि, हिलाल अहमद शेख ने परियोजना की तकनीकी मंजूरी से संबंधित फाइल को आगे बढ़ाने के लिए तीन लाख रुपए की रिश्वत की मांग की।’’

सीबीआई प्रवक्ता ने कहा कि पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों ने शिकायतकर्ता को एक निश्चित स्थान पर मिलने और रिश्वत के एक हिस्से का भुगतान करने के लिए कहा था। जोशी ने कहा, ‘‘शेख और पीके कौल के निर्देश पर पैसे लेने के लिए कनिष्ठ अभियंता संजय कौल निर्धारित स्थान पर पहुंचे और उन्हें पकड़ लिया गया। बाद में, शेख और तकनीकी अधिकारी को भी पकड़ा गया।’’ उन्होंने कहा कि जम्मू, उधमपुर और श्रीनगर में आरोपियों के कार्यालय और आवासीय परिसरों की तलाशी ली गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत