IAS अधिकारी अभिषेक प्रकाश को लखनऊ हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने दर्ज भ्रष्टाचार के केस और चार्जशीट को रद्द कर दिया है। अब अभिषेक प्रकाश की सेवा में जल्द बहाली हो सकती है।
CBI ने दिल्ली पुलिस के पश्चिम विहार थाने में तैनात ASI को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ASI पर एक शख्स को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देने का आरोप है।
घूसखोर इंजीनियर के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। जिले में भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (ACB) टीम ने घूसखोर इंजीनियर को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया था। आरोपी के पास से रिश्वत में ली गई राशि भी बरामद कर ली गई है।
लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वतखोरी में लिप्त आबकारी विभाग के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
जयपुर में ACB ने गांधीनगर थाने की सब-इंस्पेक्टर राजकुमारी जुनेजा को 1.25 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। वह एक केस में कार्रवाई न करने और FR लगाने के लिए 2 लाख रुपये मांग रही थीं। ट्रैप के बाद पूरी रकम बरामद हुई और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जांच जारी है।
महाराष्ट्र के ठाणे में एसीबी ने 35 लाख रुपये घूस लेते हुए घूसखोर डिप्टी कमिश्नर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उपायुक्त रुमाल से मुंह छुपाते हुए नजर आए।
सीबीआई ने एक कार्यकारी अभियंता को 30000 रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जब तलाशी ली गई तो उसके पास से करोड़ों रुपये बरामद किए गए हैं।
सहारनपुर में शिक्षा विभाग में कार्यरत स्टेनो अजय कुमार को एंटी करप्शन टीम ने 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े जाने के बाद अजय कुमार खुद को संभाल नहीं पाया। उसने अपना माथा पकड़ लिया और थाने में फूट-फूटकर रोने लगा।
सरकारी आवास योजना में नाम जोड़ने के लिए खुले तौर पर रिश्वत मांगे जाने का सरकारी कर्मचारी का वीडियो वायरल हो गया है। इस मामले में अब सीनियर अधिकारियों ने कार्रवाई की बात कही है।
हरियाणा पुलिस के एएसआई को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने पीड़ित शख्स के कहने पर जाल बिछाया और आरोपी एएसआई को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
AGEL ने नवंबर में स्पष्ट किया था कि ग्रुप के मुखिया गौतम अडाणी, उनके भतीजे सागर अडाणी और सीनियर एग्जीक्यूटिव विनीत एस. जैन पर अमेरिकी विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम (FCPA) के उल्लंघन और रिश्वतखोरी के आरोप नहीं लगाए गए हैं।
हनुमानगढ़ जिले की केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के मुख्य प्रबंधक संजय शर्मा के पास से लाखों की नगदी बरामद होने की खबर सामने आई है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
पुलिस ने सरकारी वकील को उसके 2 बिचौलियों के साथ 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वकील ने कुल 50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ''ये एक कानूनी मामला है जिसमें निजी कंपनी, व्यक्ति और अमेरिकी कोर्ट शामिल हैं। ऐसे मामले में कुछ प्रक्रियाएं और कानूनी रास्ते हैं और हमें भरोसा है कि उनका पालन किया जाएगा। भारत सरकार को इस मामले में पहले से जानकारी नहीं दी गई थी।''
ओडिशा के गंजम जिले में पुलिस ने 2 RTO अफसरों समेत कुल 5 लोगों को ट्रकों से अवैध रूप से पैसे वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने रिश्वतखोरी के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया हुआ था।
अजमेर दक्षिण से विधायक अनीता भदेल ने भ्रष्ट अफसर की शिकायत की है। उसे तुरंत हटाने की मांग भी की है। प्रशासन ने इस पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई भी की है।
रिश्वत लेने के मामले में कानूनी अधिकारी समेत 3 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। सीबीआई ने 7 नवंबर 2024 को केस दर्ज किया था। वहीं, आज इस मामले में कार्रवाई करते हुए करोड़ों के कैश के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
CBI ने दिल्ली के बुराड़ी थाने के एक इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंस्पेक्टर ने 1.5 करोड़ रुपये के रिश्वत की मांग की थी।
राजस्थान के जोधपुर जिले में 2 पुलिसकर्मी ACB की पकड़ में आने से बाल-बाल बच गए और रिश्वत के पैसे लेकर मौके से फरार हो गए। ACB ने बताया कि फरार पुलिसकर्मियों को पकड़ने की कोशिशें की जा रही हैं।
सीबीआई की टीम ने एनआईए के अधिकारी को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। एनआईए के अधिकारी के साथ ही दो बिचौलियों को भी गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई की जांच में पता चला कि ये रिश्वत कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक से ली जा रही थी।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़