पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। बंगाल में दीदी यानी ममता बनर्जी की सरकार चली गई। अब बीजेपी यहां अपना सीएम बनाएगी। बंगाल की चंपदानी विधानसभा से बीजेपी के उम्मीदवार दिलीप सिंह की जीत हुई है। दिलीप सिंह को 93704 वोट मिले हैं। टीएमसी के उम्मीदवार अरिंदम गुइन को 90678 वोट मिले हैं। बीजेपी के उम्मीदवार ने टीएमसी के नेता को 3026 वोटों से हराया है।
चुनावी मैदान में रहे ये उम्मीदवार
चंपदानी सीट से टीएमसी ने अंरिदम गुइन को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी से दिलीप सिंह ने चुनाव लड़ा है। कांग्रेस से प्रीतम घोष और सीपीआईएम से चंद्रनाथ बनर्जी चुनावी मैदान में हैं। शाम तक इस सीट से कौन नेता विधायक बनेगा? ये तस्वीर साफ हो जाएगी।
पिछली बार टीएमसी ने दर्ज की थी जीत
चंपदानी सीट से पिछली बार के चुनावी परिणाम की बात करें तो टीएमसी उम्मीदवार ने यहां से जीत दर्ज की थी। टीएमसी से अंरिदम गुइन को 100972 वोट मिले थे। बीजेपी के उम्मीदवार दिलीप सिंह को 70894 वोट मिले थे। पिछली बार इस सीट पर जीत का अंतर 30078 वोट का था।