1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. अधीर रंजन चौधरी ने कहा- कांग्रेस बंगाल चुनाव में हारी जरूर, लेकिन मैदान नहीं छोड़ा है

अधीर रंजन चौधरी ने कहा- कांग्रेस बंगाल चुनाव में हारी जरूर, लेकिन मैदान नहीं छोड़ा है

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 28, 2021 07:02 pm IST,  Updated : Aug 28, 2021 07:02 pm IST

उन्होंने कहा, ''चुनावों में जीत या हार हो सकती है, लेकिन यह कार्यकर्ताओं की मानसिकता में नहीं दिखनी चाहिए। हम हार गए हैं, लेकिन न तो जंग का मैदान छोड़ा है और न ही हार मानी है।'' 

अधीर रंजन चौधरी ने कहा- कांग्रेस बंगाल चुनाव में हारी जरूर, लेकिन मैदान नहीं छोड़ा है- India TV Hindi
अधीर रंजन चौधरी ने कहा- कांग्रेस बंगाल चुनाव में हारी जरूर, लेकिन मैदान नहीं छोड़ा है Image Source : PTI

कोलकाता: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भले ही उनकी पार्टी की हार हुई हो, लेकिन उसने न तो युद्ध का मैदान छोड़ा है और न ही हार मानी है। पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी, पार्टी की छात्र शाखा छात्र परिषद के स्थापना दिवस पर कोलकाता में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा, ''चुनावों में जीत या हार हो सकती है, लेकिन यह कार्यकर्ताओं की मानसिकता में नहीं दिखनी चाहिए। हम हार गए हैं, लेकिन न तो जंग का मैदान छोड़ा है और न ही हार मानी है।'' लोकसभा में कांग्रेस नेता चौधरी ने देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए छात्र आंदोलन में छात्र परिषद द्वारा निभाई गई भूमिका को याद किया। उन्होंने कहा, ''छात्र परिषद ने हमेशा सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ाई लड़ी है और धर्मनिरपेक्षता के लिए खड़ी रही है।''

गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 294 में से एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाई थी। 1977 में वाम मोर्चे की सरकार बनने से पहले राज्य में कांग्रेस का राज हुआ करता था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।