1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. कैसे हुई शुभेंदु अधिकारी के PA Chandranath Rath की हत्या? चश्मदीद ने बताई एक-एक बात

कैसे हुई शुभेंदु अधिकारी के PA Chandranath Rath की हत्या? चश्मदीद ने बताई एक-एक बात

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : May 07, 2026 06:31 am IST,  Updated : May 07, 2026 07:15 am IST

Suvendu Adhikari PA Killed: शुभेंदु अधिकारी के पीए Chandranath Rath के मर्डर मामले पर बड़ा खुलासा करते हुए चश्मदीद ने बताया कि उसने दो राउंड फायरिंग की आवाज सुनी। उसकी गाड़ी के ठीक आगे चंद्रनाथ पर गोली चलाई गई।

शुभेंदु अधिकारी के PA...- India TV Hindi
शुभेंदु अधिकारी के PA Chandranath Rath की हत्या पर चश्मदीद का बयान। Image Source : REPORTERS INPUT/ANI

Chandranath Rath Murder: पश्चिम बंगाल में BJP नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए Chandranath Rath की हत्या के मामले में चश्मदीद ने बड़ा खुलासा किया है। उसका कहना है कि चंद्रनाथ पर गोली चलाने वाला एक माहिर शूटर लग रहा था। उसकी कार के ठीक आगे ये घटना हुई। उसने वारदात के दौरान 2 बार गोली चलने की आवाज सुनी। जानें मौके पर मौजूद चश्मदीद ने चंद्रनाथ हत्याकांड को लेकर क्या-क्या बताया।

गाड़ी रोककर बाईं तरफ से चलाईं गोलियां

चश्मदीद का कहना है, 'जैसे ही चंद्रनाथ की कार मेरी कार के आगे से गुजरी, वह अचानक बीच रास्ते में रुक गई और एक बाइक सवार शख्स आया और वह कार के बाईं ओर से गोलियां चलाने लगा। वह शख्स एक माहिर शूटर लग रहा था। घटना के बाद वह तुरंत भाग गया।'

बिल्कुल करीब से की गई फायरिंग

उन्होंने आगे कहा कि ऐसा लग रहा है कि यह पूर्वनियोजित था। गोलियां बिल्कुल करीब से चलाई गईं। मैंने दो गोलियों की आवाज सुनी। यह घटना रात 10:30 से 11 बजे के बीच हुई। यह वारदात अस्पताल से 200-300 मीटर की दूरी पर हुई। आम लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और कार ड्राइवर को भी गोली लगी है।

पूर्वनियोजित है हत्या की घटना- शुभेंदु

बता दें कि बीती रात शुभेंदु अधिकारी के पीए पर Madhyagram के पास फायरिंग हुई थी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। इस घटना पर रिएक्शन देते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यह एक पूर्व नियोजित हत्या है, और यही बात डीजीपी ने कही है। 2-3 दिन तक रेकी के बाद हत्या की पूरी योजना बनाई गई थी। हमारे पास इस घटना की निंदा करने के लिए शब्द नहीं हैं। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने मृतक की फैमिली और पुलिस से बात की है। तमाम नेता और चुने हुए विधायक अपने-अपने इलाकों से यहां आए हैं। पुलिस को कुछ सबूत भी मिले हैं और वह जांच करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।